सोडा बॉटल तक से बनाते थे म्यूजिक पंचम दा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 26 June 2020

सोडा बॉटल तक से बनाते थे म्यूजिक पंचम दा

म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजंड आरडी बर्मन को बॉलिवुड में संगीत का नया दौर लाने वाला कहा जाता है। म्यूजिक को लेकर उन्होंने कई एक्सपेरिमेंट्स किए और वे सफल रहे। उस वक्त उन्हें युवाओं का संगीतकार कहा जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने केवल 9 साल की उम्र में फिल्म 'फंटूश' का गाना 'ऐ मेरी टोपी पलट के आ' कंपोज किया था। आज (27 जून) को उनका जन्मदिन है। यहां हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प बातें।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर था जब सिर्फ गानों की वजह से फिल्में हिट हो जाती थीं। 60 से 90 के दशक के बीच आरडी बर्मन एक ऐसे म्यूजिक डायरेक्टर थे जिनके गानों ने उन्हें लोगों के बीच बेहद पॉप्युलर बना दिया। पंचम दा के नाम से पहचाने वाले आरडी बर्मन के गाने लोग सुनते और गुनगुनाते हैं।

आरडी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उनके पिता सचिन देव बर्मन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे। आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 में में हुआ था। उनके जन्म के बाद बॉलिवुड ऐक्टर अशोक कुमार अपने दोस्त सचिन देव बर्मन के घर बधाई देने पहुंचे। तब सचिन ने अपने बच्चे का नाम 'तबलू' रखा था। बताया जाता है कि अशोक कुमार के सामने आरडी बर्मन बार-बार मुंह से 'पा' शब्द निकाल रहे थे। जब वह रोए तो अशोक कुमार बोले, 'अरे, यह बच्चा तो रोता भी पांचवे स्वर में है।' बताते हैं तभी से उनका नाम पंचम पड़ गया।

आरडी बर्मन को पहली फिल्म मिलने की कहानी भी दिलचस्प है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता के ऑर्केस्ट्रा से की थी। बताया जाता है कि फिल्म 'छोटे नवाब' के लिए महमूद पंचम के पिता एसडी बर्मन को लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने फिल्म में म्यूजिक देने से मना कर दिया। तभी उनकी नजर पंचम पर पड़ी। उन्होंने महमूद की गाड़ी को बजा-बजाकर उसमें गड्ढे बना दिए थे। महमूद ने तभी पंचम को ये फिल्म ऑफर कर दी।

आरडी बर्मन के म्यूजिक के लिए एक्सपेरिमेंट्स काफी चर्चित हैं। बताया जाता है कि वह बारिश की बूंदों के साउंड की रिकॉर्डिंग के लिए घंटों बाल्कनी में बैठे रहते थे। वह रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों जैसे सोडा बॉटल तक को इंस्ट्रूमेंट की तरह यूज करते थे। वह अलग तरह का खुद का म्यूजिक बना सकें इसके लिए अपने म्यूजिशंस की पीठ तक को बजाकर देखते थे।



from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eGnxRJ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages