सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद बॉलिवुड में फिर से नेपोटिजम की बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग बॉलिवुड फिल्मों के बायकॉट तक की मांग करने लगे हैं। लोगों को लग रहा है कि आउटसाइडर्स के मुकाबले फिल्म इंडस्ट्री के बैकग्राउंड वाले बच्चों को ज्यादा प्रेफरेंस मिलता है और सुशांत के साथ भी ऐसा ही हुआ। इस बीच मशहूर राइटर चेतन भगत का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी बुक पर बेस्ड फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत की एंट्री से उत्साहित नजर आ रहे हैं। चेतन भगत ने क्या लिखा था? चेतन ने ट्वीट किया था, 'यह खबर शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में होंगे।' अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग ऐक्टर अर्जुन कपूर को ट्रोल कर रहे हैं जो कि फिल्म के हीरो थे। अर्जुन कपूर को किया गया ट्रोल एक यूजर ने लिखा, 'हाफ गर्लफ्रेंड एक लड़के की कहानी है जो बिहार से है और लड़की के प्यार में पड़ जाता है। सुशांत उस फिल्म के लिए पर्फेक्ट थे लेकिन नेपोटिजम की वजह से वह फिल्म अर्जुन कपूर ने की। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत लीड रोल में नजर आने वाले थे मगर बाद में यह रोल अर्जुन ने किया सिर्फ नेपोटिजम की वजह से। क्या आप महसूस कर सकते हैं कि सुशांत को उस वक्त कैसा लगा होगा? अर्जुन कपूर की हुई थी आलोचना बता दें, फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। फिल्म में अर्जुन कपूर का कैरक्टर बिहारी था और रिलीज के बाद कई लोगों को लगा था कि अर्जुन ठीक तरीके से बिहारी टोन पकड़ नहीं पाए। जब सुशांत ने बताया, क्यों 'हाफ गर्लफ्रेंड' से हुए अलग हालांकि, एक इंटरव्यू में सुशांत ने बताया था कि वह 'हाफ गर्लफ्रेंड' से क्यों अलग हुए। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त काफी फिल्में कर रहा था। हालांकि, वे कुछ कारणों से लेट हो गईं। बड़ी फिल्म हो या छोटी, मैं दूसरी फिल्म को छोड़ नहीं सकता था। यही वजह थी कि उन्होंने एक साल में 12 फिल्में गंवा दीं।' 'राब्ता के लिए भरी थी हामी' सुशांत ने आगे बताया था, 'मैंने हाफ गर्लफ्रेंड से पहले दिनेश विजान की राब्ता को हां कह दिया था। मुझे शुरुआत में बताया गया था कि दोनों ही फिल्में साथ में शूट होंगी। हालांकि, फिर मोहित सूरी की फिल्म से अलग होना पड़ा।' फिल्म 'फितूर' से भी हुए रिप्लेस यही नहीं, अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' में भी सुशांत को कास्ट किया जाना था लेकिन आदित्य रॉय कपूर से उन्हें रिप्लेस किया गया। इस बारे में बात करते हुए सुशांत ने बताया था, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है और यह ऐसी चीज है जिसे मैं तब तक फॉलो करना चाहता हूं जब तक इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। मैंने किसी फिल्म के लिए अपनी जुबान दे दी तो मैं उसे सिर्फ इसलिए धोखा नहीं दे सकता कि मुझे दूसरी फिल्म ज्यादा अच्छी और बड़ी मिल रही है।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YuuEHn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment