सुशांत के साथ कोई नेपोटिजम नहीं हुआ: आदित्य - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 18 July 2020

सुशांत के साथ कोई नेपोटिजम नहीं हुआ: आदित्य

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है और उनके करीबियों और संपर्क में आने लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत के एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद यशराज फिल्म्स के मालिक और प्रड्यूसर आदित्य चोपड़ा से बांद्रा पुलिस ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शनिवार को लगभग 4 घंटे तक पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में डायरेक्टर शेखर कपूर ने आदित्य चोपड़ा पर कई आरोप लगाए थे। आदित्य ने इन आरोपों पर का जवाब दिया है। आदित्य चोपड़ा ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया है, इसके बारे में यह जानकारी सामने आ रही है। आदित्य चोपड़ा ने बताया कि फिल्म 'पानी' को लेकर सुशांत सिंह राजपूत कभी भी डिप्रेशन में नहीं थे। शेखर कपूर द्वारा लगाए आरोप झूठे हैं। यशराज फिल्म्स फिल्म 'पानी' के लिए सुशांत को अप्रैल 2013 में साइन किया था, जबकि भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के लिए सुशांत से कॉन्टैक्ट साल 2013 नवंबर-दिसंबर में हुआ था।' आदित्य चोपड़ा ने कहा कि सुशांत के साथ उनकी जानकारी में किसी भी तरह का कोई नेपोटिजम या ग्रुपिज्म नहीं हुआ है। आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स पर लगे सभी आरोप को नकारते हुए बताया कि सुशांत की कास्टिंग के लिए फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली को कभी भी अप्रोच नहीं किया गया, अगर अप्रोच किया जाता तो हम जरूर सोचते, सुशांत ने भी कभी भी इस बारे में बात नहीं की। सुशांत हमारे साथ कॉन्ट्रेक्ट में थे, तभी हमने उन्हें धोनी की बायॉपिक करने दी थी तो हम भला 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्म करने से क्यों रोकते। हम कभी भी सुशांत के करियर के आगे बढ़ने में रुकावट नहीं बनें हैं। उन्होंने आगे बताया कि शेखर कपूर जब फिल्म पानी बनाने की तैयारी कर रहे थे तब यशराज फिल्म्स के कहने पर ही फिल्म में मुख्य किरदार में सुशांत को कास्ट किया था। फिल्म की तैयारी में ही 5 से 6 करोड़ रुपए यशराज फिल्म्स के खर्च हो गए थे, लेकिन जब शेखर कपूर के साथ फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंसेस हुए तब फिल्म 'पानी' नहीं बनाई गई, इसके बाद ही सुशांत को यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रेक्ट से रिलीज कर दिया गया था। जब सुशांत यशराज फिल्म्स से रिलीज किया गया था, तब किसी तरह का कोई मतभेद या नाराजगी नहीं थी। NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WyQPKY
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages