शाहरुख ने अपने बंगले को पहनाई प्लास्टिक शील्ड - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday 20 July 2020

शाहरुख ने अपने बंगले को पहनाई प्लास्टिक शील्ड

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें इसका अंदाज़ जरा बदला-बदला सा नजर आ रहा है। दरअसल शाहरुख के घर को ऊपर से नीचे तक प्लास्टिक शील्ड से कवर किया गया है, जिसके साथ ही यह चर्चा होने लगी कि ऐक्टर ने अपने घर को कोरोना से सेफ रखने के लिए ऐसा किया है। हालांकि, सच यह नहीं है। आइए बताते हैं आपको 'मन्नत' को क्यों कवर किया गया है।

शाहरुख खान का घर सफेद प्लास्टिक से कवर है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि कोरोना एयरबॉर्न होता है, इसलिए शाहरुख खान ने इससे सुरक्षा के लिए अपने घर को कवर कर रखा है।

शाहरुख खान ने अपना यह बंगला साल 2001 में खरीदा था और तब इसकी कीमत 13.32 करोड़ रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी अधिक है। मन्नत के आसपास कई बड़ी हस्तियों के घर मौजूद हैं।

जबकि इसके पीछे सच यह है कि मन्नत को बारिश की वजह से ढका गया है। शाहरुख की एक करीबी ने बताया कि मन्नत को मॉनसून की वजह से पूरा ढका गया है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि हर साल ऐसा होता रहा है।

कहा जाता है कि समंदर किनारे बसे होने के कारण इन घरों पर ह्यूमिडिटी का काफी असर होता है और इसलिए घरों की सुरक्षा के लिए उपाय के तौर पर हर साल मॉनसून के समय ऐसा किया जाता है।

NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।



from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2CwT76D
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages