खुद के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को सोनू सूद ने दी चेतावनी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 22 August 2020

खुद के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को सोनू सूद ने दी चेतावनी

बॉलिवुड ऐक्टर ने लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। उसके बाद भी वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाली रिक्वेस्ट पर लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद के नाम पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस पर उन्होंने उस शख्स को चेतावनी दी है। सोनू सूद बोले- इससे पहले की देर हो जाए, सुधर जाओ दरअसल, एक शख्स ने सोनू सूद के नाम से एक फेक ट्विटर अकाउंट बनाया और लोगों की मदद करने की बात कही। इससे लोगों के बीच गलतफहमी हो गई। जब यह बात सोनू सूद की जानकारी में आई तो उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मासूम लोगों को धोखा देने के लिए तुम जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाओगे। तो इससे पहले की बहुत देर हो जाए, सुधर जाओ।' ऐक्टर के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। सोनू सूद से इतने लोगों रोजाना मांगते हैं मदद सोनू सूद ने खुद बताया था कि उन्हें रोजाना कितने लोगों संपर्क करते हैं इसकी डिटेल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, '1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टा मैसेज, 6741 ट्विटर मैसेज। ये आज के हेल्प मैसेज हैं। ऐवरेज आंकड़े देखें तो करीब इतनी रिक्वेस्ट मुझे रोज मदद के लिए मिलती हैं। एक इंसान होने के तौर पर ये अंसभव है कि आप इनमें हर किसी तक पहुंच पाएं। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूं। अगर मैं आपका मैसेज मिस कर जाता हूं तो माफी चाहता हूं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3l8QR7e
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages