
अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस आज 16 सितम्बर को 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक को स्पेशल बर्थडे विश किया है। इस खास मौके पर उन्होंने निकल के कुछ बेहतरीन लम्हों को एकसाथ एक वीडियो में कैद किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो में निक के बेहतरीन लम्हों की छोटी-छोटी झलकियां शेयर की हैं। इस वीडियो में निक के स्काई डाइविंग से लेकर प्रियंका के साथ बिताए प्यार भरे पल भी शामिल हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एहसानमंद रहूंगी कि तुम्हारा जन्म हुआ। हैपी बर्थडे मेरे प्यार।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों लॉस ऐंजिलिस में अपने होम टाउन में हैं। दोनों आखिरी बार होली के मौके पर इंडिया आए थे। दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर इनकी तस्वीरें सुर्खियों में रहती हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 के सबसे चर्चित टॉपिक्स में से एक रही। इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर के सामने आने के कुछ समय बाद ही दोनों के सगाई करने की खबर सामने आई और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि प्रियंका उम्र में निक से करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों बेहद शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी को जी रहे हैं और इसे इंजॉय कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZJB6u9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment