मल्लिका शेरावत बोलीं- छोड़ दीं 20-30 फिल्में, रेप के लिए हो रही थीं ट्रोल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 October 2020

मल्लिका शेरावत बोलीं- छोड़ दीं 20-30 फिल्में, रेप के लिए हो रही थीं ट्रोल

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म '' में अपने बोल्ड किरदार और किसिंग सीन्स को लेकर एकदम से चर्चा में आई ऐक्ट्रेस पिछले दिनों एक बार फिर चर्चा में थीं। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोल्स ने कहा था कि भारत में होने वाले के लिए मल्लिका शेरावत की फिल्में भी जिम्मेदार हैं। मल्लिका ने इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत करते हुए जोरदार जवाब दिया है। मल्लिका ने कहा कि उनको 20-30 फिल्में इसलिए नहीं मिल सकीं क्योंकि उन्होंने 'समझौता' करने से इनकार कर दिया था। इंटरव्यू के दौरान मल्लिका ने कहा कि असल जिंदगी में वह वैसी बिल्कुल नहीं हैं जैसी फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे परिवार से होने के बावजूद उन्होंने फिल्में पाने के लिए काफी संघर्ष किया था। मल्लिका ने कहा, 'मुझे 20-30 फिल्में नहीं मिलीं क्योंकि मैंने वो सब नहीं किया जो मुझे ठीक नहीं लगा। मैं जो कुछ स्क्रीन पर करती हूं, रियल लाइफ में उससे बहुत अलग हूं। मैंने शुरू में ही सोच लिया था कि मुझे क्या नहीं करना है जिसके कारण मैंने फिल्में खो दीं। लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे अपनी शर्तों पर अभी भी काम मिल रहा है।' मल्लिका की फिल्मों को रेप के लिए दोषी ठहराने वाले ट्रोल्स पर उन्होंने कहा कि लोग आज भी दोषियों की मानसिकता के बजाय फिल्मों, इंटरनेट, पश्चिमी सभ्यता और लड़कियों के पहनावे को रेप के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं जिससे इनकी खुद की मानसिकता का भी पता चलता है। बता दें कि मल्लिका ने बॉलिवुड में साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में भी मल्लिका ने 17 किसिंग सीन देकर सनसनी मचा दी थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/342QQez
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages