सैफ के साथ करीना कपूर ने ऐनिवर्सरी पर यह तस्वीर शेयर की, लिखा एकदम फिल्मी कैप्शन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 October 2020

सैफ के साथ करीना कपूर ने ऐनिवर्सरी पर यह तस्वीर शेयर की, लिखा एकदम फिल्मी कैप्शन

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आज 8 साल पूरे हो गए। 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधने वाले सैफ और करीना बहुत जल्द एक बार फिर से पैरंट्स बनने जा रहे हैं। अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर बेबो ने अपने सैफ के लिए काफी प्यार भरा मेसेज लिखा है। सैफ को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए करीना ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में करीना ने अपने हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र भी बताया है। इस तस्वीर पर करीना ने काफी फिल्मी कैप्शन देते हुए लिखा है, 'एक समय की बात है, एक लड़की बेबो थी और एक लड़का जिसका नाम सैफू था। दोनों को sphagetti और वाइन बहुत पसंद था और इसके बाद भी हमेशा वे खुश रहे।' इसी के साथ करीना ने कहा है कि अब आप सबको हैप्पी मैरिज का मंत्र पता चल गया हो गया। अपने इस पोस्ट में आखिर में सैफ को करीना ने हैप्पी ऐनिवर्सरी लिखकर विश किया है। बता दें कि इस वक्त करीना, सैफ और तैमूर पटौदी पैलेस में हैं। करीना ने हाल में दिल्ली में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान हैं। वहीं सैफ अली खान की अगली फिल्म 'भूत पैलेस' है, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आनेवाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3j2IMhW
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages