25 years of DDLJ: अनुपम खेर ने शाहरुख का वीडियो शेयर कर कहा- तूने लंदन में फेल होकर दिखा दिया - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

25 years of DDLJ: अनुपम खेर ने शाहरुख का वीडियो शेयर कर कहा- तूने लंदन में फेल होकर दिखा दिया

होने पर फैन्स इस फिल्म की खूबसूरत यादों में खो चुके हैं। ट्विटर पर जहां इस फिल्म को लोग जी भरकर याद कर रहे हैं वहीं फिल्म के कलाकार भी अपनी इस फिल्म को अलग-अलग अंदाज़ में सेलिब्रेट कर इसे याद कर रहे हैं। शाहरुख खान के साथ अनुपम खेर के भी ट्विटर प्रोफाइल इसी फिल्म के रंग में रंगी नजर आ रही है। अनुपम खेर ने इस फिल्म का एक मजेदार सीन शेयर किया है। अनुपम खेर ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का एक मजेदार सीन ट्विटर पर शेयर किया है, जो शाहरुख खान से जुड़ा है। इस सीन में शाहरुख खान अपने कॉलेज ऑडिटोरियम मैं बैठे हैं और उनके फेल होने की घोषणा की गई है। अनुपम खेर ने लिखा है, 'हम सब तो हिंदुस्तान में फेल हुए, तूने लंदन में फेल होकर दिखा दिया। मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत है, ये ना कभी बदली है और न कभी बदलेगी। ' इसी के साथ उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व की बात भी कही है, जिसने आज 25 साल पूरे कर लिए।' अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शाहरुख के साथ एक बाप-बेटे वाली खूबसूरत बॉन्डिंग का जादू साफ-साफ नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में शाहरुख और काजोल की साथ वाली झलकियां भी हैं। यह देश के सिनेमाघरों में सबसे लंबे वक्त चलने का रेकॉर्ड बना चुकी है। इसी फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट मानी जाने लगी थी। शाहरुख और काजोल के अलावा इस फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल और मंदिरा बेदी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35iL1J0
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages