DDLJ 25 Years: फिल्म में करण जौहर ने भी की थी ऐक्टिंग, सीन याद न हो तो यहां देख लीजिए - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

DDLJ 25 Years: फिल्म में करण जौहर ने भी की थी ऐक्टिंग, सीन याद न हो तो यहां देख लीजिए

दिलवाल दुलहनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन पूरी टीम मना रही है। ऐसे में करण जौहर कैसे पीछे रहने वाले थे। इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था साथ ही वह इसकी मेकिंग का हिस्सा था। DDLJ को वह अपना ट्रेनिंग ग्राउंड मानते हैं। इस मौके पर उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। करण ने फिल्म को बताया अपना ट्रेनिंग ग्राउंड करण ने इसके साथ एक नोट भी लिखा है। वह लिखते हैं, DDLJ मेरे लिए बहुत बहुत स्पेशल है और हमेशा रहेगी... यह मेरा ट्रेनिंग ग्राउंड थी... मेरे पास सेट पर हमारे वक्त की ना मिटने वाली यादें हैं... फिल्म को लेजंडरी लव स्टोरी का स्टेटस मिल चुका है और मुझे गर्व है कि मैं इस खूबसूरत फिल्म का छोटा सा हिस्सा था। थैंक यू आदी मेरी सारी सीख और यादों के लिए... शाहरुख खान और काजोल ने बदले अपने नाम करण ने तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक वीडियो में वह अमरीश पुरी से बातें करते नजर आ रहे हैं। अमरीश ने फिल्म में काजोल के पिता का रोल प्ले किया था। वहीं एक और तस्वीर में वह 3 दोस्तों के ग्रुप में नजर आ रहे हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की शूटिंग इंडिया, लंदन और स्विटजरलैंड में हुई थी। शाहरुख ने राज मल्होत्रा और काजोल ने सिमरन का रोल प्ले किया था। शाहरुख और काजोल ने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अपने ट्विटर हैंडल्स के नाम बदल लिए हैं। ट्विटर पर शाहरुख राज मल्होत्रा तो काजोल सिमरन नजर आ रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2H8OB0F
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages