Ali Fazal Birthday: ऋचा चड्ढा को र‍िझाने के लिए अली फजल ने बोला था झूठ! - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 October 2020

Ali Fazal Birthday: ऋचा चड्ढा को र‍िझाने के लिए अली फजल ने बोला था झूठ!

आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलिवुड में अपना टैलंट साबित कर चुके हैं वहीं हॉलिवुड में भी उनकी पहचान बन गई है। फिल्म '3 इडियट्स' में उनका जॉय लोबो का रोल छोटा जरूर था लेकिन लोग आज भी इसे याद करते हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'फुकरे', 'बॉबी जासूस' और 'खामोशियां' जैसी फिल्में कीं। इतना ही नहीं अली हॉलिवुड फिल्म 'फ्यूरियस 7' में स्पेशल अपीयरेंस में थे। 2018 में उन्होंने 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित का रोल निभाया, जो अभी तक लोगों के दिमाग पर छाया हुआ है। गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के साथ उनकी केमिस्ट्री के काफी चर्चे रहते हैं। नजर डालते हैं उनकी लव स्टोरी पर। फुकरे के सेट पर ऋचा से हुई थी दोस्ती ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात 'फुकरे' के सेट्स पर हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। हालांकि शुरुआत में ऋचा को अली अजीब लगे थे। एक इंटरव्यू में अली बता चुके हैं कि उन्होंने कैसे ऋचा पर डोरे डाले थे। अली ने बताया था कि कॉफी पर मिलने के लिए उन्होंने ऋचा चड्ढा से झूठ बोला था। ऋचा ने किया था अली फजल को प्रपोज अली ने बताया था, मैंने एक बार ऋचा को फोन करके बोला कि मैं तुम्हारे घर के पास हूं। क्या कॉफी पीने आ सकता हूं? इस पर ऋचा ने हां बोल दिया। अली बताते हैं कि उन्होंने ऋचा से मिलने के लिए झूठ बोला था। वह उनके घर के पास नहीं थे। ऋचा ने जैसे ही हां कहा, उन्होंने उनके घर की तरफ कार दौड़ा दी थी। इसके बाद बातों और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों को प्यार हो गया। मजेदार बात ये है कि ऋचा ने अली फजल को पहले 'आई लव यू' बोला था और उन्हें जवाब देने में 3 महीने लग गए थे। ऋचा ने बर्थडे पर किया मजेदार मेसेज ऋचा और अली इस अप्रैल में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से उनकी शादी टल गई। हालांकि दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट डालते रहते हैं। अली के बर्थडे पर भी ऋचा ने मजेदार तरीके से विश किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, हैपी बर्थडे सोलमेट, शॉट के बाद फोन उठाओ।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/376JVTt
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages