करीना ने खत्म की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, बताया- कैसे मुश्किल हालात में किया है काम - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 October 2020

करीना ने खत्म की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, बताया- कैसे मुश्किल हालात में किया है काम

करीना कपूर मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले अपने सारे काम निपटाने में जुट गई हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का काम भी तेजी से हो रहा है और करीना कपूर खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। करीना ने शूटिंग खत्म होने के बाद सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है। करीना सितंबर के आखिरी सप्ताह में शूटिंग के बचे हुए हिस्सों को पूरा करने के लिए दिल्ली रवाना हुईं, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ फिल्म के सेट की तस्वीर भी शेयर की है। करीना ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'और हर सफर का एक अंत होता ही है। आज मैंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म कर ली है। मुश्किल वक्त। महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस...लेकिन किसी भी चीज ने हमारे उस जुनून को रोक नहीं पाया जो हमने सेफ्टी के साथ- साथ शूट किया।' इस पोस्ट के साथ करीना ने आमिर खान और फिल्म की टीम का शुक्रिया भी अदा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए शूटिंग के दौरान खास सावधानी और सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन किया गया। पिछले साल आमिर ने फिल्म से करीना का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया था, जिसमें बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और यह 1994 की हॉलिवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33ZUaaf
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages