सिनेमाघर फिर से खुले, जानें दिल्ली में कैसा रहा पहले दिन हाल? - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 October 2020

सिनेमाघर फिर से खुले, जानें दिल्ली में कैसा रहा पहले दिन हाल?

कोरोना वायरस के कारण लगभग 8 महीने बंद रहने के बाद एक बार फिर खुल गए हैं। पिछले काफी समय से सिनेमाघर बंद होने के कारण सिनेप्रेमी न तो फिल्म देख पा रहे हैं और न ही नई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। हालांकि कुछ फिल्में इस बीच ऑनलाइन रिलीज की गई हैं लेकिन फैन्स को फिल्में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार था। हालांकि पहले दिन सिनेमाघर खुलने का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सकता है। में पहले दिन की बुकिंग बेहद कम रही है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बात करते हुए दिल्ली के के सीईओ राजकुमार मेहरोत्रा ने बताया कि उनके यहां कुछ 900 दर्शकों की क्षमता है जिसमें सरकार के आदेश के बाद केवल 490 सीटें बुकिंग के लिए उपलब्ध थीं। उन्होंने बताया है कि डिलाइट सिनेमा के 2 स्क्रीन पर कुल 490 सीटों में से ईवनिंग शो के लिए 50 सीटें यानी केवल 10 पर्सेंट की ऑनलाइन बुकिंग हुई है। हालांकि अभी तक डिलाइट सहित ज्यादातर सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। मेहरोत्रा ने बताया है कि उनके यहां इस समय 3 फिल्में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'स्ट्रीट डांसर 3' और 'हाउसफुल 4' की स्क्रीनिंग हो रही है। डिलाइट के अलावा दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर मल्टीप्लेक्स का यही हाल है। वैसे माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को बुकिंग की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी दर्शकों की संख्या बढ़ेगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dvT5tP
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages