करण जौहर की फिल्म '' को आज (16 अक्टूबर ) 22 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू था। इस मौके पर फिल्म के 20 साल होने पर अंजलि यानी ने जो बातें कहीं थीं, यहां है उसका कुछ अंश। शाहरुख खान उस वक्त भी थे फेवरिट सना सईद ने इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल निभाया था। फिल्म का हिस्सा होने के अनुभव के बारे में वह बताती हैं कि उस वक्त वह बहुत छोटी थीं और उन्हें अहसास नहीं था कि कितने बड़े सिलेब्स के साथ काम कर रही हैं। अब इतने साल बाद उन्हें इस बात का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान उस वक्त भी उनके फेवरिट थे और उनकी मौजूदगी से कुछ कुछ होता था। करण जौहर ऐसे करवाते थे इमोशनल सीन फिल्म में उनके जो इमोशंस दिखाई दिए उसके लिए वह करण जौहर को क्रेडिट देती हैं। सना ने बताया कि उनके सीन से पहले करण जौहर उनके साथ बैठते थे। उसको अच्छे से समझाते थे। वह वो सिचुएशन क्रिएट करने की कोशिश करते थे जिसमें वह वो खास इमोशन फील कर सकें। इसके बाद जाकर सीन शूट होता था। सना ने बताया था कि फिल्म के बाद उन्हें बहुत अटेंशन मिला था। 22 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन मना रही है कास्ट 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल लीड रोल्स में थे। फिल्म में सलमान खान भी स्पेशल रोल में थे। फिल्म की रिलीज को 22 साल हो चुके हैं। मूवी आज भी कई लोगों की फेवरिट फिल्म है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dxJ3IA
via IFTTT

No comments:
Post a Comment