सैंडलवुड ड्रग केस: मुंबई में व‍िवेक ओबेरॉय के घर पर छापा, फरार साले आद‍ित्‍य अल्‍वा के ख‍िलाफ वॉरंट - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 October 2020

सैंडलवुड ड्रग केस: मुंबई में व‍िवेक ओबेरॉय के घर पर छापा, फरार साले आद‍ित्‍य अल्‍वा के ख‍िलाफ वॉरंट

बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में विवेक के मुंबई आवास पर रेड की है। आदित्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं। सीसीबी ने कोर्ट वॉरंट लेकर विवेक के घर की तलाशी ली। सीसीबी ने दिया ये स्टेटमेंट सीसीबी की तरफ से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, कॉटनपेट केस में आदित्य अलवा फरार हैं। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं, हमें सूचना मिली थी कि अल्वा वहां हैं। इसलिए हम चेक करना चाहते थे। इसके लिए कोर्ट से वॉरंट लिया गया था और सीसीबी की टीम मुंबई में उनके घर गई थी। बता दें कि सैंडलवुड ड्रग केस में कई बड़े नाम आ चुके हैं। इनमें रागिनी द्व‍िवेदी का नाम भी है। आदित्य के घर पर सीसीबी टीम पहले छापा मार चुकी है। ड्रग केस में गिरफ्तार आरोपी ने बताया था आदित्य का नाम बता दें कि हाई-फाई ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने आए थे। कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी ने आदित्य अल्वा का नाम बताया था। उस वक्त हेब्बल के नजदीक स्थ‍ित आद‍ित्य अल्वा के घर 'हाउस ऑफ लाइव्स' की तलाशी ली गई थी। ये जानकारी बेंगलुरु के जॉइंट कमिशनर क्राइम संदीप पाट‍िल ने दी थी। आदित्‍य हैं पूर्व मंत्री जीवराज के बेटे आद‍ित्य अल्वा पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। बताया जाता है कि वह बड़ी पार्टीज की जान रहे हैं। उनकी बहन प्रियंका अल्वा की शादी बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबरॉय से हुई है। रागिनी ने की थी यूरिन सैंपल से छेड़छाड़ सैंडलवुड ड्रग केस में में अब तक ऐक्ट्रेस रागिनी द्व‍िवेदी के अलावा ड्रग पेडलर्स रव‍ि शंकर, श‍िव प्रकाश, राहुल शेट्टी, विरेन खन्ना की गिरफ्तारी हो चुकी है। रागिनी ने ड्रग टेस्ट के दौरान यूरिन में पानी मिलाकर सैंपल खराब करने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोबारा उनका सैंपल लिया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lLDRDW
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages