'बिग बॉस' के घर में इन 5 को भारी पड़ा एकतरफा प्‍यार, गुनगुनाना पड़ा- दिल तोड़ के हंसती हो मेरा... - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 October 2020

'बिग बॉस' के घर में इन 5 को भारी पड़ा एकतरफा प्‍यार, गुनगुनाना पड़ा- दिल तोड़ के हंसती हो मेरा...

'बिग बॉस' के घर में सबकुछ होता है। यहां नाराजगी होती है। झगड़े होते हैं। हाथापाई होती है। अब तो गालियां भी दी जाती हैं। यहां रिश्‍ते बनते भी हैं और बिगड़ते भी। यहां तीन महीनों के सफर में हर बार किसी न किसी को प्‍यार होता है। लेकिन सबसे दुखद तब होता है, जब एकतरफा प्‍यार में दिल टूटता है। 'बिग बॉस-14' के पहले ही हफ्ते में ऐसा कुछ हुआ है। जान कुमार सानू का दिल टूटा है। दिल तोड़ा है निक्‍की तंबोली ने। जान ने निक्‍की से अपने प्‍यार का इजहार किया। लेकिन निक्‍की ने उन्‍हें हंसते हुए अपना 'भाई' बता दिया। यह पहली बार नहीं है, जब 'बिग बॉस' में ऐसा कुछ हुआ हो।

5 one sided love stories in bigg boss history: जान कुमार सानू और निक्‍की तंबोली से लेकर प्रिंस नरूला और नोरा फतेही तक। 'बिग बॉस' के घर में कम से कम 5 बार दिल इस तरह टूटे हैं कि एकतरफा प्‍यार की मिसाल बन गई। जहां एक दिल संभालते फिर रहा था, तो दूसरा हंसते-मुस्‍कुराते दिल को छलनी कर रहा था।


'बिग बॉस' के घर में इन 5 को भारी पड़ा एकतरफा प्‍यार, गुनगुनाना पड़ा- दिल तोड़ के हंसती हो मेरा...

'बिग बॉस' के घर में सबकुछ होता है। यहां नाराजगी होती है। झगड़े होते हैं। हाथापाई होती है। अब तो गालियां भी दी जाती हैं। यहां रिश्‍ते बनते भी हैं और बिगड़ते भी। यहां तीन महीनों के सफर में हर बार किसी न किसी को प्‍यार होता है। लेकिन सबसे दुखद तब होता है, जब एकतरफा प्‍यार में दिल टूटता है। 'बिग बॉस-14' के पहले ही हफ्ते में ऐसा कुछ हुआ है। जान कुमार सानू का दिल टूटा है। दिल तोड़ा है निक्‍की तंबोली ने। जान ने निक्‍की से अपने प्‍यार का इजहार किया। लेकिन निक्‍की ने उन्‍हें हंसते हुए अपना 'भाई' बता दिया। यह पहली बार नहीं है, जब 'बिग बॉस' में ऐसा कुछ हुआ हो।



जान कुमार सानू- निक्‍की तंबोली
जान कुमार सानू- निक्‍की तंबोली

पहले हफ्ते के ठीक बाद जान ने सोमवार को निक्‍की से अपने प्‍यार का इजहार किया। काउच पर दोनों साथ बैठे थे और जान ने यहां तक कहा कि 'घर के बाहर मेरे साथ डेट पर चलोगी', लेकिन निक्‍की में हंसते हुए कहा कि 'तुम तो भाई हो।' जान का दिल टूटा। उसने साफ शब्‍दों में राहुल वैद्या और निशांत मल्‍कानी के सामने कहा कि वह निक्‍की को लाइक करते हैं। लेकिन निक्‍की वहां भी दिल तोड़कर हंसती फिर रही हैं। जान मन ही मन अपने दर्द-ए-दिल को समेटे यही गुनगुना रहे हैं- दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वफाएं मेरी याद करोगी...



शहनाज गिल- सिद्धार्थ शुक्‍ला
शहनाज गिल- सिद्धार्थ शुक्‍ला

'बिग बॉस 13' में जहां आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के दिल मिले, वहीं सिद्धार्थ शुक्‍ला ने शहनाज गिल का दिल तोड़ा। पूरे सीजन में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी चर्चा में रही। दोनों की गुलू-गुलू बातों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। #SidNaaz की जोड़ी की दुनिया आज भी फैन है। लेकिन सिद्धार्थ शुक्‍ला ने फिनाले एपिसोड से ठीक पहले हंसते हुए कहा कि वह शहनाज के सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं। घर से बाहर आने के बाद भी एक ओर जहां शहनाज अभी भी सिड के नाम की माला जपती रहती हैं, वहीं सिद्धार्थ अपनी मस्‍ती में ही मस्‍त हैं।



सना खान- विशाल करवाल
सना खान- विशाल करवाल

'बिग बॉस 6' में सना खान ने एंट्री ली थी। वह इन दिनों धर्म की दुहाई देकर सिनेमा की दुनिया को अलविदा कहने के कारण भी चर्चा में हैं। सना खान ने शो में ऐसे एक नहीं, दो दिल तोड़े थे। टीवी ऐक्‍टर विशाल करवाल, सना खान को खूब पसंद करते थे। उन्‍हांने गाहे-बगाहे अपने प्‍यार का इजहार भी किया था। लेकिन 34वें दिन में घर में एंट्री करने वाले विशाल 74वें दिन अपने दुखी दिल के साथ घर से बेघर हो गए।



सना खान- राजीव पॉल
सना खान- राजीव पॉल

'बिग बॉस 6' की विनर बनी थीं उर्वशी ढोलकिया। इमाम फर्स्‍ट रनअरअप थे और सना खान तीसरे नंबर पर रही थीं। सना पर उस सीजन में राजीव पॉल भी जान छ‍िड़कते थे। दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद भी आई थी। लेकिन विशाल की तरह ही राजीव का प्‍यार भी एकतरफा ही रह गया।



नोरा फतेही- प्रिंस नरूला
नोरा फतेही- प्रिंस नरूला

'बिग बॉस 9' के विनर प्रिंस नरूला भले ही माचो मैन की छवि लेकर घूमते हैं, लेकिन 'बिग बॉस' के घर में उनका भी दिल टूटा है। प्रिंस दिल ही दिल में शो की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री नोरा फतेही को चाहते थे। लेकिन दिलकश नोरा को प्रिंस रास नहीं आए। दिल टूटा। लेकिन प्रिंस ने युविका चौधरी में प्‍यार ढूंढ़ लिया। प्रिंस और युविका ने 2018 में शादी भी कर ली।



पवित्रा पूनिया- एजाज खान
पवित्रा पूनिया- एजाज खान

इस लिस्‍ट में पवित्रा पूनिया और एजाज खान का नाम जोड़ना सही भी है और नहीं भी। सही इसलिए कि पवित्रा ने एजाज से साफ-साफ कह दिया है कि वह उन्‍हें पसंद करती हैं। जमकर पप्‍प‍ियां-झप्‍प‍ियां भी बरसाईं। लेकिन एजाज अभी राज़ी नहीं हैं। लेकिन इस प्रेम कहानी में आगे ट्विस्‍ट आ सकता है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/316Dpbi
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages