घर जाने की खुशी में करीना कपूर ने शेयर की पाउट वाली सेल्फी, जल्द पहुंचेंगी मुंबई - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 October 2020

घर जाने की खुशी में करीना कपूर ने शेयर की पाउट वाली सेल्फी, जल्द पहुंचेंगी मुंबई

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जबसे सोशल मीडिया पर आई हैं तभी से न केवल वह फैन्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं बल्कि वह काफी ऐक्टिव भी रहती हैं। करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के बीच अपनी आने वाली फिल्म '' की शूटिंग कर रही थीं। अब उनकी शूटिंग खत्म हो चुकी है और वह जल्द ही वापस मुंबई लौटकर आने वाली हैं। करीना कपूर पिछले काफी दिनों से 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के साथ दिल्ली में कर रही थीं। इस दौरान करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ पटौदी के अपने महल में रुकी हुई थीं। कुछ दिन पहले ही करीना ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसी खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पाउट वाली एक सेल्फी शेयर की है। इससे पहले करीना ने आमिर खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'और हर सफर को खत्म होना होता है। आज, मैंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर ली। कठिन समय...महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी, घबराहट लेकिन सारे सुरक्षा इंतजामों के साथ जिस जोश से हमने शूटिंग की उसे कोई नहीं रोक सकता था।' करीना कपूर ने इस फिल्म के अलावा करण जौहर की आने वाली मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' भी साइन की है। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी और इसमें करीना के अलावा अनिल कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, जाहन्वी कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kgsovG
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages