रितिक रोशन PPE किट में डॉक्टर के डांस पर फिदा, बोले- असम आकर सीखूंगा डांस - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

रितिक रोशन PPE किट में डॉक्टर के डांस पर फिदा, बोले- असम आकर सीखूंगा डांस

असम के एक डॉक्टर का PPE किट में डांस काफी वायरल है। उनके इस परफॉर्मेंस की तारीफ अब रितिक रोशन ने भी की है। रितिक ने उनका वीडियो रीट्वीट करके लिखा है कि किसी दिन आसम आकर वह डॉक्टर अरुप से डांस सीखेंगे। कोरोना मरीजों का दिल बहलाने के लिए किया था डांस डॉक्टर अरुप सेनापति (34) सिलचर मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में ENT (आंख, नाक, गला) सर्जन हैं। उन्होंने Corona के मरीजों के मनोरंजन के लिए डांस किया था। रितिक रोशन ने इस वीडियो को रीट्वीट करके लिखा है, डॉक्टर अरुप को बता दीजिए कि मैं किसी दिन असम आकर उनके जैसा अच्छा डांस और स्टेप्स सीखने वाला हूं। ड्यूटी खत्म होने के पहले पेशंट्स को खुश कर गए डॉक्टर वह पीपीई किट पहने हैं और रितिक के गाने 'घुंघरू टूट गए' पर जबरदस्त डांस किया है। उनका वीडियो उनके साथी डॉक्टर डॉक्टर सैयद फैजान अहमद ने पोस्ट किया है। देखते ही देखते यह वीडियो काफी वायरल हो गया। डॉक्टर ने वाकई काफी अच्छा डांस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कोरोना वॉर्ड में ड्यूटी का आखिरी दिन था। इसके बाद उन्हें क्वॉरंटीन होना था। वह अच्छे डांसर हैं तो उनके साथियों ने पहले ही कह रखा था कि आखिरी दिन उन्हें डांस करना है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31rORPf
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages