बिहार चुनाव से पहले सामने आया 'कालीन भैया' पंकज त्रिपाठी का संदेश - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 October 2020

बिहार चुनाव से पहले सामने आया 'कालीन भैया' पंकज त्रिपाठी का संदेश

बॉलिवुड फिल्मों और वेब सीरीज में इस समय सबसे पॉप्युलर ऐक्टर्स में से एक हैं। बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी अपने निभाए गए किरदारों से पहचाने जाते हैं और अब उन्होंने आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी मतदाओं को जरूरी संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। निर्वाचन आयोग के इस प्रमोशनल वीडियो में पंकज त्रिपाठी बिहार के मतदाओं को बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण 3 चरण में होने जा रहे इन विधानसभा चुनावों में क्या-क्या सावधानियां बरती गई हैं और मतदाताओं को किस तरह वोटिंग करनी है। पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि निर्वाचन आयोग ने कोरोना से बचाव के लिए पोलिंग बूथ पर पूरे इंतजाम किए होंगे जिनमें थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी पिछली बार 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में जाहन्वी कपूर के पिता के किरदार में दिखाई दिए थे। अब जल्द ही वह पॉप्युलर वेब सीरीज '' के सेकंड पार्ट में अपना पॉप्युलर किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म 'लूडो' भी जल्द ही रिलीज होने जा रही है जिसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और सान्य मल्होत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TcaXka
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages