Parineeti Chopra Birthday: परिणीति को सैफ अली खान से है बेइंतेहा प्यार, करीना भी जानती हैं ये बात - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 October 2020

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति को सैफ अली खान से है बेइंतेहा प्यार, करीना भी जानती हैं ये बात

बॉलिवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। पूरे देश में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। परिणीति चोपड़ा की लव लाइफ के बारे में किसी को पता नहीं लेकिन एक ऐक्टर हैं जिन्हें वह बहुत प्यार करती हैं। जी हां, परिणीति को सैफ बेहद पसंद हैं और इस बारे में वह करीना को बता चुकी है। आज (22 अक्टूबर) उनका बर्थडे है। इस मौके पर जानते हैं यह पूरा किस्सा। परिणीति ने कही थी सैफ को किडनैप करने की बात बीते साल 'कपिल शर्मा' के चैट शो पर परिणीति ने अपनी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' पर बात की थी। इस फिल्म में वह एक दमदार लड़की बनी थीं और सिद्धार्थ मल्होत्रा को किडनैप करके उनसे जबरदस्ती शादी का प्लान बनाती हैं। जब उनसे पूछा गया कि असल जिंदगी में क्या कोई ऐसा है जिसे वह किडनैप करना चाहेंगी? इस पर परिणीति ने जवाब दिया था- सैफ अली खान। करीना को परिणीति बता चुकी हैं अपने दिल की बात परिणीति ने बताया था कि उन्हें सैफ अली खान से बेहद प्यार है और इस बारे में वह करीना कपूर को भी बता चुकी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह प्यार उन्होंने कुछ दूरी से ही बरकरार रखा है। 2014 में कर चुकी हैं सैफ के साथ फिल्म की शूटिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीती 2014 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ के नजदीक आई थीं। फिल्म सैफ के ही प्रॉडक्शन में बन रही थी हालांकि यह प्रॉजेक्ट फाइनल नहीं हो सका। इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा वर्क फ्रंट पर बात करें तो परिणीति 'द गर्ल इन द ट्रेन' के ऑफिशल हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास साइना नेहवाल की बायॉपिक भी है। इसमें वह लीड रोल में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34hat2k
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages