अमृता राव ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, अब किसी भी समय बन सकती हैं मां - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 October 2020

अमृता राव ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, अब किसी भी समय बन सकती हैं मां

अमृता राव और उनके पति आर.जे. अनमोल ने फाइनली अपने पहले बच्चे की खबर को ऑफिशल कर दिया है। अमृता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनके हसबैंड भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में अमृता ने यह भी बताया है कि वह प्रेग्नेंसी के किस स्टेज पर हैं। अमृता राव ने अपने इस पोस्ट में अपने फैन्स से अपनी प्रेग्नेंसी को अब तक छिपाने के लिए माफी भी मांगी है। अमृता ने लिखा है, 'आपके लिए यह 10वां महीना है, लेकिन मेरे लिए 9वां!!! सरप्राइज़ सरप्राइज़...अनमोल और मैं हमारे नौवें महीने में हैं ऑलरेडी! आप सबसे इस गुड न्यूज़ को शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं मेरे फैन्स।' इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि बेबी जल्द ही आनेवाला है और यह उनके लिए काफी एक्साइटिंग जर्नी रही है। अमृता ने #2020baby #2020mom #2020parents जैसे कई हैशटैग किए हैं। अमृता ने जैसे ही अपनी यह तस्वीर शेयर की, फैन्स उन्हें उनकी लाइफ की एक नई शुरुआत पर शुभकामनाएं देने लगे। बता दें कि हाल ही में मुंबई मिरर ने अमृता राव की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। अमृता पिछले दिनों खार में एक क्लिनिक के बाहर बेबी बम्प में नजर आई थीं। दोनों एक डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर साथ नजर आए। क्लिनिक के बाहर ली गई उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें अमृता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। बता दें कि अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग व दोस्त ही शामिल हुए। अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक पसंद 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में किया गया। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35fJ3sW
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages