KXIP vs MI: उधर सुपर ओवर का रोमांच, इधर प्रीति जिंटा का एक्‍साइटमेंट, वीडियो वायरल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 October 2020

KXIP vs MI: उधर सुपर ओवर का रोमांच, इधर प्रीति जिंटा का एक्‍साइटमेंट, वीडियो वायरल

रविवार को आईपीएल-2020 में मुंबई इंडियन्‍स और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्‍त मैच हुआ। कांटे की टक्‍कर में पंजाब की टीम ने बाजी मारी। मैदान में जहां पंजाब की टीम सुपर ओवर में गेम पलट रही थी, वहीं स्‍टेडियम में टीम की मालकिन का उत्‍साह भी देखने लायक था। प्रीति के वीडियोज और तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहा है प्रीति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें प्रीति जिंटा अपनी टीम की जीत की खुशी में उछल रही हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'क्रेजी! स्‍ट्रेस लेवल हाई था। प्रीति जिंटा के लिए खुशी हो रही है। अकल्‍पनीय मैच।' क्रिकेट अनिश्‍च‍ितताओं का खेल है KXIP vs MI के मैच में रविवार को जिस तरह बाजी पलटी, रोमांच अपने चरम पर था और वह पुरानी कहावत फिर से याद आ गई कि क्रिकेट अनिश्‍च‍ितताओं क खेल है। सोशल मीडिया यूजर्स पंजाब की जीत को टीम एफर्ट का जबरदस्‍त उदाहरण बता रहे हैं। एक नहीं, दो-दो सुपर ओवर के बाद मिली जीत बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच में स्कोर टाई होने के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर से निकला। दोनों टीमों ने 176 रनों का स्कोर बनाया और पहले सुपर ओवर में भी दोनों ने 5-5 रन बनाए। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में गया, जहां क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने टीम को यादगार जीत दिलाई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3o7aspy
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages