इरफान खान की मौत का उनके फैन्स और शुभचिंतकों को गहरा सदमा लगा है। उनके बेटे बाबिल अक्सर उनसे जुड़े किस्से, तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से एक ऐसा ही किस्सा पोस्ट किया है। उन्होंने '' फिल्म की शूटिंग के वक्त की मजेदार घटना बताई है। गिटार बजाकर लोगों का ध्यान भटकाया बाबिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, मैं QQS में कैमरा टीम की मदद कर रहा था। गंगटोक की गली में एक शॉट की जरूरत थी लेकिन लोग बाबा और सेट के चारों तरफ भीड़ लगा ले रहे थे। कुछ टेक्स के बाद सीन शूट करना मुश्किल लगने लगा। इसलिए तनुजा मैम ने मुझे एक गिटार पकड़ाया और कहा कि 100 मीटर दूर जाकर परफॉर्म करना शुरू कर दो। उन्होंने जोर से 'पैकअप' बोला इसके बाद मैंने गाना और गिटार बजाना शुरू कर दिया भीड़ इस मनोरंजन की तरफ मुड़ गई। मैं यहा गाना गाने लगा और उन लोगों ने वहां सीन शूट कर लिया। सच्ची कहानी। मजेदार। हर फिल्ममेकर को ऐसे अपने इंटर्न्स का इस्तेमाल सबसे क्रिएटिव तरीके से करना चाहिए। बाबिल ने कसा न्यूज चैनल्स पर तंज बाबिल ने इसके साथ न्यूज चैनल्स और राजनीति पर तंज कसा और लिखा कि दुख की बात है कि ज्यादाततर समय हमारी पॉलिटिक्स और कुछ मीडिया और न्यूज आउटलेट्स ऐसे ही लोगों को भटकाती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/353LM92
via IFTTT

No comments:
Post a Comment