नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग केस में जय मढोक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती सहित ये 22वीं गिरफ्तारी है। रिपोर्ट्स हैं कि आरोपी जय का क्षितिज प्रसाद से भी कनेक्शन था। समीर वानखेड़े ने की गिरफ्तारी की पुष्टि सुशांत की मौत के बाद हो रही जांच में बॉलिवुड के ड्रग लिंक जैसे कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हाल ही में जो गिरफ्तारी हुई है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह मैनेजमेंट ग्रेजुएट है और बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। जानकारी के मुताबिक, जय की गिरफ्तारी ड्रग्स खरीदने और बेचने के आरोप में हुई है। एनसीबी के जोनल हेड समीर वानखेड़े ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अपने और दोस्तों के लिए खरीदते थे ड्रग्स रिपोर्ट्स के मुताबिक जय मढोक खुद लेने और दोस्तों को सप्लाई करने के लिए ड्रग्स की खरीद करते हैं। उनका क्षितिज प्रसाद से भी कनेक्शन बताया जा रहा है। एनसीबी कुछ और नामों की तलाफ कर रही है। गुरुवार को एनसीबी ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं का मानना है कि जय का नाइजीरियन नैशनल से डायरेक्ट लिंक है। वह वहीं से कोकीन लेते थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37d8kGP
via IFTTT

No comments:
Post a Comment