'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में डायरेक्टर कर चुकीं फराह खान निराश हो गई हैं। ऐसा इसलिए कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का काम अब ठंडे बस्ते में चला गया है। फराह खान 1982 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाना चाहती थीं। लेकिन लीड रोल में , और ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजा यह हुआ है कि फराह खान को इस फिल्म को डिब्बाबंद करना पड़ा है! फराह को नहीं मिला मन मुताबिक हीरो 'स्पॉटबॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक के लिए फराह बहुत उत्साहित थीं। लेकिन उन्हें अपनी फिल्म के लिए मन मुताबिक लीड हीरो नहीं मिला। फराह ने इस रोल के लिए पहले रितिक रोशन से संपर्क किया था। लेकिन रितिक ने न तो हामी भरी और न ही इनकार किया। रितिक का यह सस्पेंस महीनों चला। बताया जाता है कि रितिक 'अग्निपथ' के बाद अमिताभ बच्चन की एक और रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं। अक्षय और शाहरुख ने नहीं दिखाई दिलचस्पी फराह ने इसके बाद अक्षय कुमार के साथ लक आजमाया। अक्षय, फराह खान की फिल्म 'तीस मार खां' में काम कर चुके हैं। लेकिन वहां भी बात नहीं बनीं। बताया जाता है कि इसके बाद फराह अपने दोस्त शाहरुख खान के पास पहुंचीं, लेकिन उन्होंने भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। सात भाइयों की कहानी है 'सत्ते पे सत्ता' अब रिपोर्ट है कि फराह खान ने लीड ऐक्टर नहीं मिलने के कारण फिल्म को डिब्बाबंद करने का फैसला कर लिया है। साल 1982 में रिलीज 'सत्ते पे सत्ता' को राज सिप्पी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी और सात भाइयों की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/349NCpj
via IFTTT

No comments:
Post a Comment