बॉलिवुड की सुपरहिट फिल्म '' की रिलीज को 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो जाएंगे। साल 1995 में रिलीज हुई और की यह फिल्म आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सिल्वर जुबली पूरे करने पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर दोनों स्टार का स्टैचू लगाया जाएगा। स्टैचू का लुक फिल्म के सीन्स में एक होगा बताया जा रहा है कि लंदन के लीसेस्टर सक्वायर पर शाहरुख खान और काजोल के स्टैचू का लुक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सीन्स में से एक होगा। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस से जुड़े मार्क विलियम्स ने मिड डे से बातचीत करते हुए कहा कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' सफल हिंदी फिल्मों में से एक है और मूर्ति लगाने का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। मार्क विलियम्स ने टीम को दी बधाई मार्क विलियम्स ने आगे कहा कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक है। यह स्टैचू बॉलिवुड की वैश्विक लोकप्रियता के लिए बहुत सही ची है। उन्होंने टीम को बधाई दी है। फिल्म ने इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल के अलावा अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, सतीश शाह, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी और अचला सचदेव महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/357l0MU
via IFTTT

No comments:
Post a Comment