सूरज पे मंगल भारी ट्रेलर: लोटपोट कर देगा मनोज बाजपेयी और दिलजीत का कॉमिक अंदाज - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 October 2020

सूरज पे मंगल भारी ट्रेलर: लोटपोट कर देगा मनोज बाजपेयी और दिलजीत का कॉमिक अंदाज

पिछले कुछ दिनों से मनोज बाजपेयी, और की आने वाली फिल्म '' काफी चर्चा में है। इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म के पोस्टर्स के बाद इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ज्यादातर सीरियस और इंटेंस रोल करने वाले फिल्म में इस बार अपनी कॉमिडी से दर्शकों को गुदगुदाने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट और 16 सेकंड का है। 'सूरज पे मंगल भारी' में 1995 की मुंबई दिखाई गई है। फिल्म में दिलजीत बने हैं सूरज सिंह ढिल्लन और मनोज बाजपेयी बने हैं मधु मंगल राणे। मंगल एक जासूस है जो शादियों से पहले होने वाले दूल्हे की जासूसी करता है। इसी जासूसी में मंगल एक बार सूरज का रिश्ता भी तुड़वा देता है। इसके बाद सूरज इस बात का बदला मंगल से लेने की ठान लेता है जिसके बाद फिल्म में बहुत कुछ मजेदार होने वाला है। एक नजर में फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको ऋषिकेश मुखर्जी और बासु चटर्जी की कॉमन मैन वाली कॉमिडी फिल्मों की याद जरूर आएगी। देखें, ट्रेलर: फिल्म में फातिमा सना शेख मनोज बाजपेयी की छोटी बहन के किरदार में होंगी जबकि कॉमिडी का जोरदार तड़का लगाने के लिए मनोज पहवा, अन्नू कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर जैसी मजबूत सपोर्टिंग कास्ट मौजूद है। अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 13 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2HmSQp8
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages