कंगना रनौत ने शहर के 'बदतमीज' लोगों को दी चेतावनी, हिमाचल आएं तो ना करें ये काम - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 October 2020

कंगना रनौत ने शहर के 'बदतमीज' लोगों को दी चेतावनी, हिमाचल आएं तो ना करें ये काम

के दिल में जो आता है वो बोल देती हैं, फिर चाहे वो पब्लिक प्लेस हो या सोशल मीडिया। अब उन्होंने हिमाचल आने वाले टूरिस्ट्स पर अपना गुस्सा निकाला है। एक ट्विटर यूजर ने स्पीति वैली की तस्वीर पोस्ट की है। इसे रीट्वीट करते हुए उन्होंने शहर के लोगों को कुछ समझाया है। कहा- खूबसूरत घाटी बन जाएगी कूड़ाघर कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, हिमाचल प्रदेश आइए लेकिन चारों तरफ प्लास्टिक मत फेंकिए खास तौर पर सिंगल यूज वाली प्लास्टिक जैसे खाली बोतलें और चिप्स के पैकेट। यह खूबसूरत घाटी एक दिन में बड़ा कूड़ाघर बन जाएगी अगर कुछ बिना समझ वाले और बदतमीज शहर के बिगड़े लोग यहां पहुंच गए। प्लीज ऐसा न करें। शुरुआत में लोग गांव का समझकर करते थे जज एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा है, हिमाचल फिल्मों की शूटिंग के लिए भी पसंदीदा जगह बन गई है। शुरुआत में मैं जब लोगों को बताती थी कि मैं हिमाचल से हूं तो लोग इस बारे में ज्यादा नहीं जानते थे और किसी दूर-दराज के गांव से आया समझकर मुझे जज करते थे, कॉमर्शली यह एक अच्छा डिवेलपमेंट है, इसे इकोलॉजी में भी फायदेमंद बनाएं। भाइयों की शादी की तैयारी में व्यस्त हैं कंगना जब से लॉकडाउन की घोषणा हुई है, कंगना अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश के मनाली शिफ्ट हो गई हैं। वहां से वह कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फिलहाल वह अपने की तैयारी में व्यस्त हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3o8wIj0
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages