साउथ दिल्ली में स्थित 'बाबा का ढाबा' को सोशल मीडिया का जमकर सपॉर्ट मिला है। पहले यहां पर कस्टमर्स नहीं पहुंचते थे लेकिन बुजुर्ग दंपति, जो कि इस ढाबे को चलाते हैं, का वीडियो वायरल होने के बाद यहां लोगों की लाइन लग गई। आलम यह है कि अब यहां सिलेब्स भी पहुंचने लग गए हैं। हाल ही में ऐक्टर अपारशक्ति खुराना 'बाबा का ढाबा' पर पहुंचे और अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ ही ऐक्टर ने बताया कि उन्होंने अब तक का बेस्ट मटर पनीर खाया। ऐक्टर ने शेयर किया वीडियोअपारशक्ति ने एक वीडियो भी शेयर किया और बताया कि कैसे दो युवा लड़के मुकुल और तुशांत बुजुर्ग दंपति की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे इर्द-गिर्द कई बाबा का ढाबा हैं। हो सकता है कि हम मुकुल और तुशांत से कुछ सीखें और उन लोगों की जिंदगी में खुशियां भरें जिन्हें इसकी जरूरत है।' 'हेल्मेट' में आएंगे नजरवर्क फ्रंट की बात करें तो अपारशक्ति जल्द ही फिल्म 'हेल्मेट' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ प्रनूतन बहल दिखेंगी जिन्होंने फिल्म 'नोटबुक' से बॉलिवुड डेब्यू किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ojXogW
via IFTTT

No comments:
Post a Comment