कंगना रनौत को रेप की धमकी, बाद में वकील ने हैंकिंग का दावा कर अकाउंट किया डिलीट - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

कंगना रनौत को रेप की धमकी, बाद में वकील ने हैंकिंग का दावा कर अकाउंट किया डिलीट

हाल ही में कंगना रनौत के खिलाफ सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस पर ऐक्‍ट्रेस का सोशल मीडिया पर रिऐक्‍शन भी आया था। कंगना ने पोस्‍ट किया, 'नवरात्रि पर कौन व्रत रख रहा है? आज के सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें, मैं भी व्रत रख रही हूं। इस बीच मेरे खिलाफ एफआईआर हुई। ऐसा लग रहा है कि महाराष्‍ट्र में पप्‍पू सेना मुझ पर हावी हो रही है। मुझे ज्‍यादा मिस मत करिए, मैं जल्‍द वहां आऊंगी।' रेप की मिलीं धमकियां इस पोस्‍ट के कॉमेंट सेक्‍शन में कंगना को रेप की धमकियां मिलने लगीं। इसमें मेहंदी रजा नाम के ओडिशा बेस्‍ड एक वकील भी शामिल थे। उनका कॉमेंट था, 'शहर के बीच में रेप होना चाहिए।' वकील ने कहा- आईडी हुई हैक हालांकि, बाद में वकील ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। उन्‍होंने लिखा, 'आज मेरी फेसबुक आईडी शाम को हैक हो गई और कुछ आपत्तिजनक कॉमेंट्स पोस्‍ट किए गए। किसी महिला या समुदाय के लिए यह मेरे विचार नहीं हैं।' लोगों से मांगी माफी मेहंदी रजा ने आगे लिखा, 'मैं खुद हैरान हूं और इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं सभी लोगों से रिक्‍वेस्‍ट करता हूं कि जिनकी भी भावनाएं आहत हुई हों, वे मुझे माफ कर दें।' इसके बाद उन्‍होंने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया। फिलहाल, कंगना की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31pm0eq
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages