कंगना रनौत के भाई की नवंबर में है शादी, शेयर किया हल्दी का वीडियो - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

कंगना रनौत के भाई की नवंबर में है शादी, शेयर किया हल्दी का वीडियो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं। जी हां, कंगना रनौत के छोटे भाई अक्षत की शादी अगले महीने नवंबर में होने वाली है और उसके कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। हाल में कंगना ने अपने भाई की शादी की एक रस्म का सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी है। कंगना ने अपने छोटे भाई अक्षत को हल्दी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें, बधाई हिमाचल की एक परम्परा है शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है, अक्षत की शादी नवंबर में है आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे इसलिए इसे बधाई कहते हैं।' वीडियो में कंगना के परिवार की महिलाओं के साथ ही उनकी बहन रंगोली चंदेल भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में हिमाचल के पारंपरिक गीत भी सुनाई दे रहे हैं। बता दें कि अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर कंगना हाल ही में अपने घर मनाली पहुंची थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37j63d9
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages