'जब वी मेट' में करीना कपूर को धोखा देने वाले अंशुमन से लड़कियां 13 साल बाद भी पूछती हैं ये सवाल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

'जब वी मेट' में करीना कपूर को धोखा देने वाले अंशुमन से लड़कियां 13 साल बाद भी पूछती हैं ये सवाल

करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म '' का नाम लेते ही सारे किरदार आंखों के सामने आ जाते हैं। फिल्म में 'गीत' बनी करीना जिस लड़के के साथ भागने की तैयारी कर रही होती हैं। वह उन्हें धोखा दे देता है। फिल्म में गीत ने 'अंशुमन' नाम के उस लड़के को फोन पर खूब गालियां दी थीं। अंशुमन का रोल प्ले करने वाले अब अक्षय कुमार कि फिल्म 'लक्ष्मी बम' में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें आज भी अंशुमान कहकर बुलाते हैं और लड़कियां मजेदार सवाल करती हैं। लड़कियां पूछती हैं गीत को क्यों धोखा दिया तरुण ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि गीत को धोखा देने की वजह से लोग भले उनसे नफरत करते हों लेकिन उन्हें याद रखा गया यही बड़ी बात है। फिल्म 2007 में आई थी और इसको 13 साल हो गए हैं। लोग उन्हें आज भी अंशुमन नाम से बुलाते हैं। तरुण ने बताया, सबसे मजेदार बात ये है कि लोग आज भी मुझसे पूछते हैं कि आपको गन्ने के खेत देखने हैं कि नहीं? फिल्म में ओरिजनल डायलॉग में अंशुमन ने गीत को झिड़का था, 'क्यों देखूं मैं गन्ने के खेत?' कई सारी लड़कियां मुझसे आज भी पूछती हैं कि आपने गीत को धोखा क्यों दिया था। मुझे लगता है कि बहुत दिन हो गए अब मुझे इस सवाल का जवाब खोज लेना चाहिए। ' जब वी मेट' के बाद छोड़ दिया था बॉलिवुड फिल्म मिलने के बारे में तरुण ने बताया कि वह मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे। उन्हें इम्तियाज अली का कॉल आया और 20 मिनट में फिल्म साइनट कर ली। फिल्म के बाद तरुण ने बॉलिवुड से ब्रेक ले लिया था क्योंकि उन्हें अपना हॉस्पिटैलिटी का बिजनस जमाना था। अब वह अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' से वापसी कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T5rHtq
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages