पूल में अनुष्का शर्मा के साथ उतरे विराट कोहली, बताया- किसने ली है उनकी यह रोमांटिक तस्वीर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

पूल में अनुष्का शर्मा के साथ उतरे विराट कोहली, बताया- किसने ली है उनकी यह रोमांटिक तस्वीर

अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक दिलकश तस्वीर शेयर की है। विराट इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ पूल में नजर आ रहे हैं। पूल में विराट और अनुष्का एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। विराट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह भी बताया है कि इस खूबसूरत पल को किसने कैमरे में कैद किया है। इस तस्वीर में ढलती शाम का नजारा है और पूल में विराट के साथ अनुष्का हैं। विराट ने बताया है कि यह तस्वीर साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने ली है। बता दें कि अनुष्का विराट के साथ इस वक्त दुबई में हैं। अनुष्का ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। बता दें कि हाल ही में अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने पैरंट्स बनने की खुशखबरी फैन्स से शेयर की। विराट ने बताया है कि अनुष्का अगले साल जनवरी में मां बनने वाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T86a3d
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages