ऐक्ट्रेस दीप्ति नवल की मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी हुई। उन्हें मनाली में हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है। बता दें, दीप्ति को रविवार को पहला हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें कार्डियक केयर ऐंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल, उनकी कंडीशन में सुधार है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। इन मशहूर फिल्मों में कर चुकी हैं काम दीप्ति कुछ समय से अपने मनाली स्थित कॉटेज में रह रही हैं। बता दें, दीप्ति हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'हम पांच', 'चश्मे बद्दूर', 'अंगूर', 'होली', 'घर हो तो ऐसा', 'शक्ति', 'फिराक', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'बैंग बैंग', 'तेवर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dEViTS
via IFTTT

No comments:
Post a Comment