हॉलिवुड स्टार विल स्मिथ ने हाल ही में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात की थी। दोनों हस्तियों ने इस मुलाकात के पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने जग्गी वासुदेव और विल स्मिथ का एक वीडियो शेयर किया है। ऐक्ट्रेस ने उम्मीद जताई है कि बॉलिवुड स्टार्स भी आध्यात्म को लेकर उत्सुकता दिखाएंगे। कंगना रनौत ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जग्गी वासुदेव और विल स्मिथ कुछ मुद्दों पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'कितना अच्छा लगता है जब विल स्मिथ जैसे बेहद लोकप्रिय स्टार के बारे में पता चलता कि वे कितने आध्यात्मिक हैं, उम्मीद है कभी ना कभी हमारे स्टार्स भी आध्यात्म और योगा के साइंस को जानने की ललक और दिलचस्पी दिखाएंगे। सद्गुरु जी के पास काफी कुछ ऑफर करने के लिए है। उम्मीद है कि लोग उनके समय का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग कर पाएंगे।' इससे पहले सदगुरु ने अपने ट्विटर हैंडल पर विल स्मिथ के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह विल स्मिथ के साथ कभी हंस रहे थे, कभी सुकून के पल बिता रहे थे और कभी किसी मुद्दे पर गहरी चर्चा कर रहे थे। इन तस्वीरों के साथ सदगुरु ने लिखा, 'विल आपके और आपके अद्भुत परिवार के साथ कुछ समय बिताना खुशी की बात थी। आपका संघ मजबूत हो और धर्म आपका मार्गदर्शक हो।' कंगना रनौत सितंबर में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थी और उन्होंने वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कंगना रनौत के साथ जूही चावला और सदगुरु जग्गी वासुदेव भी नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पंगा' में नजर आई थीं। अब वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिलता की बायॉपिक 'थलाइवी' कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना रनौत 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34bMm5q
via IFTTT

No comments:
Post a Comment