के साले की तलाश में CCB ने 15 अक्टूबर को उनके मुंबई आवास पर छापा मारा था। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक की वाइफ को सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने नोटिस दिया है। विवेक ओबेरॉय के घर पर मारा गया था छापा ANI के ट्वीट के मुताबिक, सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने सैंडलवुड केस में आरोपी विवेक अल्वा से लिंक होने पर प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को नोटिस दिया है। इस केस से कनेक्शन होने पर सीसीबी ने विवेक ओबेरॉय के रिश्तेदार आदित्य अल्वा की तलाश में उनके घर घर पर रेड की थी। ड्रग केस में सामने आए कई बड़े नाम सीसीबी की तरफ से बयान आया था कि आदित्य अल्वा फरार हैं और उन्हें खबर मिली थी कि वह विवेक ओबेरॉय के घर पर छिपे हैं। सैंडलवुड ड्रग केस में कई हाई-फाई नाम सामने आ चुके हैं। ऐक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी सहित इस केस में कई पेडलर्स की गिरफ्तारी हो चुकी है। आदित्य अल्वा के घर पर की जा चुकी छापेमारी इस केस में आदित्य अल्वा का नाम तब आया जब पकड़े गए आरोपियों ने उनका नाम लिया। साथ ही जांच टीम को पता चला कि उनकी आरोपियों से क्लोज बॉन्डिंग है। आदित्य की तलाश में उनके घर 'हाउस ऑफ लाइव्स' पर भी छापेमारी की जा चुकी है। पूर्व मंत्री जीवराज के बच्चे हैं आदित्य और प्रियंका प्रियंका अल्वा और आदित्य अल्वा पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बच्चे हैं। प्रियंका अल्वा की शादी बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय से हुई है। बताया जाता है कि आदित्य बड़ी पार्टीज की शान रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SYDj11
via IFTTT

No comments:
Post a Comment