वीडियो: मनाली में सेब से लदे पेड़ों को देख उछलने लगीं शिल्पा शेट्टी, खाकर बताया कैसा है स्वाद - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 October 2020

वीडियो: मनाली में सेब से लदे पेड़ों को देख उछलने लगीं शिल्पा शेट्टी, खाकर बताया कैसा है स्वाद

सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शिल्पा करीब 13 साल के लंबे गैप के बाद 'हंगामा 2' से एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए शिल्पा पिछले दिनों मनाली में थीं, जहां उन्होंने पहाड़ की वादियों में खूब जमकर मस्ती की है। मनाली के कुछ वीडियोज़ शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में शिल्पा दूर से ही सेब का पेड़ देखकर खुशी से पागल हो जाती हैं। वह सेब के पेड़ों की तरफ दौड़ती हुई भागती हैं। ...और जब वह उन पेड़ों के करीब पहुंचती हैं तो हर तरफ उन्हें बस ग्रीन ऐपल ही नजर आ रहा, जिसे देखकर वह खुशी से पागल होने लगती हैं। इस वीडियो वह सेब के पेड़ों को देखकर किसी बच्चे की तरह कूदने लगती हैं। वह कहती नजर आ रही हैं, ए फॉर ऐपल, बी फॉर बड़े ऐपल, सी फॉर छोटे ऐपल।' पेड़ों पर हर साइज के ऐपल हैं और यहां तक कि नीचे जमीन पर ये ऐपल गिरे देखकर वह अपनी खुशी नहीं रोक पा रहीं। वह कहती हैं आलू के भाव में बिक रहे हैं ऐपल। आखिरकार वह खुद को रोक नहीं पाती हैं और पेड़ से एक सेब तोड़कर उसे खाना भी शुरू कर देती हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और फल (डेट प्लम से लदे पेड़) का भी वीडियो शेयर किया है, जिसे एक रेजॉर्ट के स्टाफ से उन्होंने तोड़ने को भी कहा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2H6LHJo
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages