सुशांत केसः NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को किया गिरफ्तार - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

सुशांत केसः NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को किया गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग ऐंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने बॉलिवुड ऐक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने उसके पास से हशीष और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स जब्त की हैं। ड्रग केस में ड्रग पेडलर्स की गिरफ्तारी होने से अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स की ड्रग डीलिंग में भूमिका सामने आई है। एनसीबी के अनुसार, अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स कई ड्रग पेडलर्स के संपर्क में था जो मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया, 'आरोपी सुशांत-रिया मामले के ड्रग पेडलर्स के संपर्क में है। आरोपी का मामले से सीधा संबंध है और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।' एनीसीबी को उसकी दो दिन की कस्टडी मिली है। बीते दिनों एनसीबी अफसरों के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाहरुख खान के घर अर्जुन रामपाल ड्रग्‍स लेकर जाते थे। दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया था कि ड्रग पेडलर के सूत्र ने जानकारी दी है कि शाहरुख को अर्जुन ड्रग सप्लाई करते रहे हैं। बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बीते साल 2019 में 18 जुलाई को अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम माहिका और मायरा हैं। यह कपल 20 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T7m1Pj
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages