दिल्ली के लड़कों ने कर दी थी शाहरुख खान की पिटाई, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

दिल्ली के लड़कों ने कर दी थी शाहरुख खान की पिटाई, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलिवुड के सुपरस्टार की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। उनकी स्माइल, स्टाइल पर लड़कियां दिवानी रहती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक बार दिल्ली के लड़कों ने शाहरुख खान को पीटा था क्योंकि उन्होंने एक लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड कह दिया था? आप यह बात पढ़कर हैरान होंगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। लड़की को बोल दिया गर्लफ्रेंड शाहरुख खान ने कपिल शर्मा के चैट शो में बताया था कि एक बार वह एक लड़की को डेट कर रहे थे। उसी दौरान उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड कहने पर कुछ लड़कों ने उन्हें पीटा था। शाहरुख खान ने आगे बताया कि लड़कों ने कहा कि वह लड़की उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उनकी 'भाभी' हैं। अब गौरी को भाभी बताते हैं शाहरुख खान शाहरुख खान ने घटना के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि आज भी जब वह अपनी पत्नी गौरी के साथ दिल्ली जाते हैं। इस दौरान कोई गौरी के बारे में पूछता है तो वह कहते हैं कि वह उनकी भाभी हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फैमिली उनकी पत्नी गौरी के अलावा तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। शाहरुख खान की फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। शाहरुख खान अब डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/348T2B1
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages