Bigg Boss: सीजन 1 से लेकर सीजन 14 तक, 14 साल में ऐसे बदला Trophy का लुक और कैश प्राइज - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 February 2021

Bigg Boss: सीजन 1 से लेकर सीजन 14 तक, 14 साल में ऐसे बदला Trophy का लुक और कैश प्राइज

अब तक के हर सीजन की ट्रॉफी, डिजाइन और आकार के मामले में काफी अनूठी और अट्रैक्टिव भी रही है। आमतौर पर हर सीजन की ट्रॉफी को उस सीजन के घर के डिजाइन के मुताबिक बनाया जाता है। यह बात 'द खबरी' ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गईं तस्वीरों में बताई।

A look at trophies from 'Bigg Boss 1' to 'Bigg Boss 14' and cash prize for winner: 'बिग बॉस 14' के हाल ही के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने इस सीजन की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई थी और यहां हम आपको अब तक के सीजन की ट्रॉफी और प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं। देखिए साल-दर-साल कैसे बदला ट्रॉफी का डिजाइन और कितना बदला कैश प्राइज:

Bigg Boss: सीजन 1 से लेकर सीजन 14 तक, 14 साल में ऐसे बदला Trophy का लुक और कैश प्राइज

अब तक के हर सीजन की ट्रॉफी, डिजाइन और आकार के मामले में काफी अनूठी और अट्रैक्टिव भी रही है। आमतौर पर हर सीजन की ट्रॉफी को उस सीजन के घर के डिजाइन के मुताबिक बनाया जाता है। यह बात 'द खबरी' ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गईं तस्वीरों में बताई।

'बिग बॉस 1' की ट्रॉफी और कैश प्राइज-1 करोड़
'बिग बॉस 1' की ट्रॉफी और कैश प्राइज-1 करोड़

बिग बॉस के पहले सीजन की ट्रॉफी कुछ ऐसी थी। उस सीजन के विनर ऐक्टर राहुल रॉय बने थे और उन्हें ट्रॉफी के अलावा 1 करोड़ का कैश प्राइज मिला था।

'बिग बॉस 2' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-1 करोड़
'बिग बॉस 2' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-1 करोड़

दूसरे सीजन की ट्रॉफी की झलक। 'बिग बॉस 2' आशुतोष कौशिक ने जीता था और उन्हें भी 1 करोड़ रुपये बतौर कैश प्राइज मिले थे। बता दें कि पहले 5 सीजन की प्राइज मनी 1 करोड़ रुपये रखी गई थी।

'बिग बॉस 3' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-1 करोड़
'बिग बॉस 3' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-1 करोड़

तीसरा सीजन विंदू दारा सिंह ने जीता था और उस वक्त उन्हें यह चमचमाती ट्रॉफी और कैश प्राइज के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे। हाल ही वह 'बिग बॉस 14' में राखी सावंत के सपॉर्टर के तौर पर भी दिखे।

'बिग बॉस 4' की ट्रॉफी, कैश प्राइज- 1 करोड़
'बिग बॉस 4' की ट्रॉफी, कैश प्राइज- 1 करोड़

'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा के किरदार से चर्चा में आईं श्वेता तिवारी टीवी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं और उन्होंने 'बिग बॉस' का चौथा सीजन जीता था। जीतने पर उन्हें ट्रॉफी और 1 करोड़ कैश प्राइज मिला था। उस सीजन में द ग्रेट खली रनर-अप रहे थे। (फोटो: YouTube)

'बिग बॉस 5' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-1 करोड़
'बिग बॉस 5' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-1 करोड़

'बिग बॉस 5' जूही परमार ने जीता, जबकि महक चहल रनर अप रहीं। इस सीजन की प्राइज मनी भी 1 करोड़ रुपये थी।

'बिग बॉस 6' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख
'बिग बॉस 6' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख

छठे सीजन से 'बिग बॉस' के विनर को मिलने वाली राशि कम कर दी गई थी। उसे 1 करोड़ से घटाकर सीधा 50 लाख कर दिया गया था और अब तक यही प्राइज मनी चलती आ रही है। छठे सीजन को उर्वशी ढोलकिया ने जीता था। जीत पर उन्हें ट्रॉफी और कैश प्राइज मिला।

'बिग बॉस 7' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख
'बिग बॉस 7' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख

सातवां सीजन गौहर खान ने जीता था। गौहर के हाथ में इस सीजन की ट्रॉफी दिख रही है। 7वें सीजन के लिए 50 लाख रुपये का कैश प्राइज रखा गया था।

ऐसी थी 'बिग बॉस 8' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख
ऐसी थी 'बिग बॉस 8' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख

'बिग बॉस 8' गौतम गुलाटी ने जीता था। जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये कैश मिले।

'बिग बॉस 9' की ट्रॉफी, कैश प्राइज- 50 लाख
'बिग बॉस 9' की ट्रॉफी, कैश प्राइज- 50 लाख

प्रिंस नरूला ने 'बिग बॉस 9' जीता और ट्रॉफी के साथ उन्हें सिर्फ 35 लाख रुपये ही मिले थे, जबकि प्राइज मनी 50 लाख थी। दरअसल आधे पैसे मनी बैग टास्क में कट गए थे।

'बिग बॉस 10' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-20 लाख
'बिग बॉस 10' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-20 लाख

'बिग बॉस 10'की ट्रॉफी कुछ ऐसी दिखती थी। तस्वीर में 10वें सीजन के विनर मनवीर गुर्जर हैं। मनवीर बिग बॉस के विनर रबनने वाले पहले आम आदमी कंटेस्टेंट रहे हैं। जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये मिले। इसमें से 10 लाख उन्होंने सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को डोनेट कर दिए थे।

'बिग बॉस 11' की ट्रॉफी और कैश प्राइज-50 लाख
'बिग बॉस 11' की ट्रॉफी और कैश प्राइज-50 लाख

'बिग बॉस 11' ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जीता था, जबकि हिना खान रनर-अप रहीं। जीतने पर शिल्पा को प्राइज मनी के तौर पर 44 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली थी।

'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख
'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख

ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस 12' की विनर थीं और जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के अलावा 30 लाख रुपये मिले थे। टॉप-3 कंटेस्टेंट्स-दीपिका, दीपक और श्रीसंत को मौका दिया गया था कि उनमें से कौन 20 लाख रुपये लेकर फिनाले छोड़ना चाहेगा। तब दीपक ने 20 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था और इसलिए दीपिका को मिलने वाली रकम 30 लाख रह गई थी।

'बिग बॉस 13' की ऐसी थी ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख
'बिग बॉस 13' की ऐसी थी ट्रॉफी, कैश प्राइज-50 लाख

'बिग बॉस 13' सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता और उन्हें ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज की रकम से सिर्फ 40 लाख रुपये ही मिले थे क्योंकि तब पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये का मनी बैग ऑफर लेकर गेम क्विट कर दिया था।

'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी की झलक और कैश प्राइज-50 लाख
'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी की झलक और कैश प्राइज-50 लाख

'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी की झलक सलमान खान ने हाल ही के 'वीकेंड का वार' में दिखाई थी। यह बिग बॉस की आंख की शेप में है और काफी अट्रैक्टिव है। इसके किनारों पर बड़े-बड़े क्रिस्टल लगे हैं और नीचे लिखा है WINNER-BIGG BOSS 14.

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qpnXlp
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages