Bigg Boss 14 ugliest fights: 'अश्लील इशारों' से लेकर राखी पर पानी फेंकने तक, जब घरवालों ने कीं हदें पार - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 February 2021

Bigg Boss 14 ugliest fights: 'अश्लील इशारों' से लेकर राखी पर पानी फेंकने तक, जब घरवालों ने कीं हदें पार

बिग बॉस के हर सीजन में ही कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़े, हाथापाई और गाली-गलौज देखने को मिलती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। किसी ने किसी को पूल में धक्का दिया तो किसी ने किसी के पूरे खानदान और फिगर को लेकर ही आपत्तिजनक कॉमेंट कर दिए।

Bigg Boss 14 ugliest fights that shocked everyone: 21 फरवरी को 'बिग बॉस 14' का फिनाले है और हम आपको आज इस सीजन की उन लड़ाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब घरवालों ने सारी हदें पार कर दीं और दर्शकों को लगा कि शो का स्तर गिरता जा रहा है।


Bigg Boss 14 ugliest fights: 'अश्लील इशारों' से लेकर राखी पर पानी फेंकने तक, जब घरवालों ने कीं हदें पार

बिग बॉस के हर सीजन में ही कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़े, हाथापाई और गाली-गलौज देखने को मिलती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। किसी ने किसी को पूल में धक्का दिया तो किसी ने किसी के पूरे खानदान और फिगर को लेकर ही आपत्तिजनक कॉमेंट कर दिए।



विकास ने अर्शी को दिया पूल में धक्का
विकास ने अर्शी को दिया पूल में धक्का

सबसे पहले बात विकास गुप्ता और अर्शी खान के झगड़े की। पूरे सीजन में अर्शी, विकास गुप्ता को पोक करती रहीं और उनके परिवार को लेकर कॉमेंट करती रहीं। यह मुद्दा इतना गरमा गया था कि विकास ने उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था। इस वजह से बिग बॉस ने विकास गुप्ता को शो से निष्कासित कर दिया था।



अर्शी-देवोलीना की लड़ाई, तोड़े बर्तन और फेंका खाना
अर्शी-देवोलीना की लड़ाई, तोड़े बर्तन और फेंका खाना

एक एपिसोड में अर्शी खान और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच गंदी लड़ाई हो गई। अर्शी ने देवोलीना के परिवार को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी थी, जिससे देवोलीना भड़क गई थीं। उन्होंने ने सिर्फ किचन के बर्तन तोड़े बल्कि खाना भी फेंका। देवोलीना और अर्शी के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इस कारण देवोलीना को बिग बॉस ने फिनाले तक के लिए नॉमिनेट कर दिया था। हालांकि अब देवोलीना घर से बेघर हो चुकी हैं। वह शो में एजाज़ खान की प्रॉक्सी बनकर आई थीं।



रुबीना ने राखी पर फेंका गंदा पानी
रुबीना ने राखी पर फेंका गंदा पानी

राखी सावंत ने जब अभिनव शुक्ला को 'ठरकी' बोल दिया था तो रुबीना दिलैक ने गुस्से में आकर राखी पर गंदे कपड़ों का पानी फेंक दिया था। इस हरकत के लिए बिग बॉस ने रुबीना को फिनाले तक के लिए नॉमिनेट कर दिया। राखी ने एक एपिसोड में टास्क के दौरान अभिनव के निकर का नाड़ा खींच दिया था और उस वक्त भी रुबीना ने उन्हें आगाह किया था, पर राखी उन्हें परेशान करती रहीं।



जब एजाज़ ने टॉइलट पॉट में डलवाए हाथ
जब एजाज़ ने टॉइलट पॉट में डलवाए हाथ

हद तो तब हो गई थी जब 'बिग बॉस 14' के एक एपिसोड में एजाज़ खान ने टास्क के दौरान जान कुमार सानू से टॉइलट पॉट के अंदर हाथ डलवाए। पॉट में हाथ डालते वक्त पानी की कुछ छींटें एजाज़ के ऊपर चली गई थीं, जिससे भड़क गए थे और जान कुमार सानू से कहा था, 'अगर ये दोबारा किया, पानी वापस ऊपर उड़ा तो तुझे ये चाटने को बोलूंगा।' यह सुनकर सभी दंग रह जाते हैं।



जैस्मिन ने राहुल पर फेंका पानी, हुई गंदी लड़ाई
जैस्मिन ने राहुल पर फेंका पानी, हुई गंदी लड़ाई

आज राहुल वैद्य, अली गोनी और जैस्मिन भसीन भले ही बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन 'बिग बॉस 14' के शुरुआती दिनों में राहुल और जैस्मिन की खूब लड़ाई हुई थी। एक एपिसोड में जैस्‍म‍िन ने राहुल पर आरोप लगा दिया था कि वर्ल्‍ड टूर कैप्‍टेंसी टास्‍क के दौरान राहुल ने उन्‍हें चोटिल करने की धमकी दी। इस चपर उन्होंने खूब रोना-धोना मचाया था और गुस्से में आकर राहुल पर पानी भी फेंक दिया था।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qoI8Qx
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages