करीना कपूर ने शेयर किया नया वीडियो, डिलीवरी से पहले इस तरह हैं ऐक्टिव - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 February 2021

करीना कपूर ने शेयर किया नया वीडियो, डिलीवरी से पहले इस तरह हैं ऐक्टिव

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही है। ऐक्ट्रेस के फैंस भी गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी भी समय डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो सकती हैं। इसी बीच करीना कपूर का एक प्यारा वीडियो सामने आया है। करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह एक विज्ञापन के लिए फोटोशूट करवा रही हैं। करीना कपूर ने अपनी इस पोस्ट के साथ बताया है कि ये बीटीएस वीडियो है। इससे पहले सेलिब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें करीना कपूर अपनी कार में बैठती दिख रही हैं और अपने स्टाफ को कुछ इंस्ट्रक्शंस भी देती दिख रही हैं। इस वीडियो में करीना कपूर गाउन में दिख रही हैं और तैमूर भी उनके साथ है। बताते चलें कि बीती शाम करीना कपूर के घर गिफ्ट्स का बड़ा बॉक्स पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। करीना कपूर दूसरे बच्चे की डिलिवरी के लिए बड़े घर में शिफ्ट हुई हैं। यह घर उनके पिछले घर से बड़ा है और दोनों बच्चों के स्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pxElPl
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages