करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे की डिलिवरी का काउंटडाउन चल रहा है, इस बीच सैफ नए घर को सजाने में लगे हैं। सैफ-करीना रीसेंटली नए घर में शिफ्ट हुए हैं। अभी उनके घर पर शिफ्टिंग का काम चल रहा है। हाल ही में उनको दो फिल्मों के पोस्टर्स अपने नए घर पर पहुंचाते देखा गया। सैफ ने शिफ्ट करवाए 2 पोस्टर एक तरफ करीना-सैफ नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी में हैं, दूसरी ओर पुराने घर का सामान नए घर में शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को सैफ नए घर में दो फ्रेम किए हुए पोस्टर शिफ्ट करवाते दिखे। एक पोस्टर उनकी मां शर्मिला टैगोर की 1969 में आई फिल्म 'आराधना' का था। दूसरा पोस्टर सैफ की फिल्म 'लव आज कल' का था। बच्चे के जन्म को लेकर एक्साइटेड हैं सैफ सैफ और करीना ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नए घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया था। सैफ ने बताया था कि उन्हें बड़े घर में शिफ्ट होने की जरूरत महसूस हो रही है। सैफ बच्चे के स्वागत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना की डिलिवरी 15 फरवरी के बाद होनी थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3uiVhwy
via IFTTT

No comments:
Post a Comment