मीरा राजपूत अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंचीं, तस्वीरें ऐसी कि थम गईं उनपर हर किसी की निगाहें - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 February 2021

मीरा राजपूत अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंचीं, तस्वीरें ऐसी कि थम गईं उनपर हर किसी की निगाहें

मीरा राजपूत इस वक्त अपनी अब तक की सबसे गॉरजस तस्वीर को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में मीरा अपनी कुछ सहेलियों संग नजर आ रही हैं। यह तस्वीर मीरा कपूर की एक फ्रेंड की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन की है, जिसमें आकर्षण का केन्द्र दुल्हन की जगह मीरा दिख रही हैं। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा अपनी फ्रेंड सेजल कुकरेजा की शादी में पहुंचीं हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा है- ब्राइड स्क्वॉड। मीरा ने होने वाली दुल्हन को अपना बेस्टी बताते हुए एक और नई तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी मीरा ने होनेवाली इस दुल्हन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सेजल लाल लहंगे में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दुल्हन को मीरा ने अपनी बांहों में भर रखा है। हाल ही में मीरा ने अपनी इस फ्रेंड को वैलंटाइंस डे के मौके पर विश करते हुए उन्हें विश किया था और शादी पर करीब 1 साल बाद उनसे मिल पाने की खुशी जाहिर की थी। इस पोस्ट में मीरा ने अपनी इस बेस्ट फ्रेंड से मुलाकात की खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, 'तुमसे मिलने और अपनी बांहों में भर लेने का अब और इंतजार नहीं कर सकती।' मीरा ने अपनी बेस्टी के साथ बिताए बचपन को याद करते हुए लिखा, '...और हम अब भी साथ लू जाते हैं क्योंकि कुछ चीजें कभी नहीं बदल सकतीं। वक्त गुजर गया है डूड, जरा पिक्चर क्वॉलिटी तो देखो।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qr2okj
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages