Roohi Trailer Review: डराने से ज्यादा हंसाएगी राजकुमार-जान्हवी की 'रूही' - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 February 2021

Roohi Trailer Review: डराने से ज्यादा हंसाएगी राजकुमार-जान्हवी की 'रूही'

और की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '' का इंतजार पिछले काफी समय से किया जा रहा है। एक दिन पहले ही इसके मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया था और अब फाइनली इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। दरअसल यह उसी हॉरर-कॉमिडी जॉनर की फिल्म है जैसी इसके मेकर्स ने पिछली बार 'स्त्री' बनाई थी। हालांकि इस बार इसमें हॉरर से ज्यादा कॉमिडी का तड़का ज्यादा नजर आ रहा है। क्या है फिल्म की कहानी? 'स्त्री' की तरह की इस फिल्म की कहानी भी एक चुड़ैल की है जो हमेशा शादी वाले घरों में दुलहन बनकर आती है और दूल्हों को उठाकर ले जाती है। जान्हवी कपूर के रूप में इस आत्मा की मुलाकात राजकुमार राव से होती है। राजकुमार राव के किरदार को जान्हवी के किरदार से प्यार हो जाता है। इसके बाद राजकुमार राव जान्हवी को इस चुड़ैल से मुक्ति दिलाने की ठान लेते हैं। इस बीच जान्हवी के किरदार और चुड़ैल के साथ ऐसा क्या हुआ था जो वह दूल्हों को उठा ले जाती है, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। रिव्यू: खूब गुदगुदाएगी इस बार 'रूही' हॉरर-कॉमिडी एक ऐसा जॉनर है जिसे सभी लोग पूरे परिवार के साथ मिलकर देख सकते हैं। पिछली बार 'स्त्री' लोगों को काफी पसंद आई थी। ट्रेलर देखकर ही आपको राजकुमार राव का किरदार पसंद आ जाएगा। राजकुमार राव हर बार की तरह गजब के नजर आ रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और फेशल एक्सप्रेशन गजब के दिख रहे हैं। जान्हवी कपूर अभी तक एक ऐक्टर के तौर पर अभी तक ऑडियंस का दिल नहीं जीत सकी हैं। फिल्म में उनका लुक तो बहुत अच्छा लग रहा है मगर देखना होगा कि इस बार उनकी परफॉर्मेंस का जादू दर्शकों पर चलता है या नहीं। कॉमिडी का जोरदार तड़का इस बार लगाने वाले हैं। ट्रेलर में उनकी शक्ल देखकर ही आपको हंसी आ जाएगी। वैसे भी वरुण शर्मा की फिल्म 'फुकरे' में चूचा वाला किरदार लोग अभी तक भूले नहीं हैं। देखें, फिल्म का ट्रेलर: कब होगी रिलीज? राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा के मुख्य किरदारों वाली 'रूही' का डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया है। फिल्म की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है। यह फिल्म आने वाले 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Zmi24M
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages