Sandeep Nahar Case: संदीप की लाश को घर ले गई थीं पत्नी, पुलिस को गले पर मिले हैं निशान - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 February 2021

Sandeep Nahar Case: संदीप की लाश को घर ले गई थीं पत्नी, पुलिस को गले पर मिले हैं निशान

15 फरवरी की शाम फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में के साथ काम कर चुके ऐक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। संदीप ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी के कारण मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं और इसलिए आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। डेड बॉडी को घर ले गई थीं पत्नी संदीप नाहर की आत्महत्या के मामले की जांच अब गोरेगांव पुलिस कर रही है। पुलिस को पता चला है कि संदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद उनकी वाइफ कंचन शर्मा ने एक कारपेंटर की मदद से दरवाजा तोड़ा। संदीप को एक नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। एक अन्य अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी उनकी वाइफ कंचन डेड बॉडी को वापस घर लेकर आ गई थीं। इसके बाद पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। यह भी पढ़ें: साइबर सेल भी कर रही है जांचसंदीप नाहर ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक लंबा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में संदीप ने अपनी पत्नी के साथ खराब संबंधों पर चर्चा की थी और बताया था कि वह प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी परेशान चल रहे हैं। इसके बाद की साइबर सेल भी संदीप के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NxEzIV
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages