Aww! तैमूर अली खान महाश‍िवरात्र‍ि पर बन गए 'श‍िव', क्‍यूट 'भालेनाथ' ने जीता दिल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday 11 March 2021

Aww! तैमूर अली खान महाश‍िवरात्र‍ि पर बन गए 'श‍िव', क्‍यूट 'भालेनाथ' ने जीता दिल

महाश‍िवरात्र‍ि के मौके पर गुरुवार को आपने देशभर से आईं सैकड़ों तस्‍वीरें देख ली होंगी। लेकिन यकीन मानिए, भगवान श‍िव के रूप में तैमूर अली खान से क्‍यूट तस्‍वीर आपने नहीं देखी होगी! करीना कपूर खान और सैफ अली खान के इस प्‍यारे छुटकु को 'भोलेनाथ' के रूप में देख कोई भी दिल हार जाएगा।

तैमूर अली खान ने महाश‍िवरात्र‍ि के खास मौके को और भी स्‍पेशल बना द‍िया। इस क्‍यूटीपाई की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, ज‍िसमें वह भगवान श‍िव के रूप में नजर आ रहे हैं। (taimur ali khan dressed as lord shiva on mahashivratri, adorable pictures)


Aww! तैमूर अली खान महाश‍िवरात्र‍ि पर बन गए 'श‍िव', क्‍यूट 'भालेनाथ' ने जीता दिल

महाश‍िवरात्र‍ि के मौके पर गुरुवार को आपने देशभर से आईं सैकड़ों तस्‍वीरें देख ली होंगी। लेकिन यकीन मानिए, भगवान श‍िव के रूप में तैमूर अली खान से क्‍यूट तस्‍वीर आपने नहीं देखी होगी! करीना कपूर खान और सैफ अली खान के इस प्‍यारे छुटकु को 'भोलेनाथ' के रूप में देख कोई भी दिल हार जाएगा।



भगवान श‍िव के रूप में दिखे तैमूर
भगवान श‍िव के रूप में दिखे तैमूर

गुरुवार को तैमूर नीली टीशर्ट और शॉर्ट्स में अपने घर के कैंपस में नजर आए। खास बात थी इस दौरान तैमूर 'श‍िव' के रूप में थे। तैमूर की ललाट पर भगवान श‍िव की तरह तीसरी आंख बनी हुई थी और तो और सिर पर चुटिया भी नजर आई। इस महाश‍िवरात्र‍ि यकीनन इससे क्‍यूट तस्‍वीर शायद ही कोई होगी।

(Photo: Himanshu Shinde/ TOI)



अब तैमूर नहीं, तैमूर भैया कहिए जनाब!
अब तैमूर नहीं, तैमूर भैया कहिए जनाब!

वैसे, तैमूर अली खान अब इतने छोटे भी नहीं है। घर पर उनका एक छोटा भाई भी आ गया है। करीना कपूर खान ने बीते दिनों अपने दूसरे बेटे को जन्‍म दिया है। यानी तैमूर अब भैया बन गए हैं।

(Photo: Himanshu Shinde/ TOI)



करीना ने दिखलाई छोटे बेटे की पहली झलक
करीना ने दिखलाई छोटे बेटे की पहली झलक

करीना ने बीते दिनों महिला दिवस के मौके पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, अभी तक बच्‍चे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। साथ ही बच्‍चे के नाम को लेकर भी फैन्‍स में उत्‍सुकता है।



'भूत पुलिस' और 'आदिपुरुष' में दिखेंगे सैफ
'भूत पुलिस' और 'आदिपुरुष' में दिखेंगे सैफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जहां अभी 'भूत पुलिस' में अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडि‍स के साथ नजर आने वाले हैं। जबकि 'आदिपुरुष' में वह प्रभास और कीर्ति सैनन के साथ नजर आएंगे।



करीना की झोली में 'तख्‍त' और 'लाल सिंह चड्ढा'
करीना की झोली में 'तख्‍त' और 'लाल सिंह चड्ढा'

दूसरी ओर, करीना कपूर भी जल्‍द ही पर्दे पर आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। करीना ने दूसरे बेटे के जन्‍म से पहले ही इस फिल्‍म की शूटिंग कर ली थी। इसके अलावा करीना की झोली में करण जौहर की 'तख्‍त' भी है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3byqC7l
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages