मौनी रॉय बोलीं- स्कूल के सिलेबस में शामिल हो भगवद गीता, यह धर्म नहीं जीवन जीने की कला है - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 19 March 2021

मौनी रॉय बोलीं- स्कूल के सिलेबस में शामिल हो भगवद गीता, यह धर्म नहीं जीवन जीने की कला है

ऐक्ट्रेस मौनी रॉय का किताबों को लेकर अलग प्रेम है। इन दिनों मौनी ऑनलाइन भगवत गीता की क्लास अटेंड कर रही हैं। मौनी ने अपनी भगवद गीता की क्लास बीते साल लॉकडाउन होने के पहले से शुरू की थी। मौनी संस्कृत और हिंदी में अनुवाद के साथ भगवद गीता को पढ़ और समझ रही हैं। अपने नए-नवेले म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' के प्रमोशन में जुटीं मौनी ने नवभारतटाइम्स डॉट कॉम के साथ हुई बातचीत के दौरान भगवद गीता को लेकर भी बात की। मैं फल की चिंता नहीं करती, सिर्फ कर्म करती हूं मौनी कहती हैं, 'मैं पिछले लगभग डेढ़ साल से भगवद गीता का अध्ययन कर रही हूं। कल भी मेरी भगवद गीता की अगली क्लास है। गीता में लिखा है, कर्मण्ये वाधिका रस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि। मैं बताना चाहती हूं जब आप कर्म करने के बाद उसके फल की चिंता नहीं करते हैं तो उसका बोझ नहीं रहता। इन दिनों मैं यही प्रैक्टिस कर रही हूं, इस प्रैक्टिस के बाद मैंने रियलाइज किया है कि कर्म करो फल की चिंता मत करो। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण की कही यह बातें आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। जब मेरा गाना पतली कमरिया रिलीज हुआ तो मैंने भी बार-बार देखने का मोह छोड़ दिया है, मैंने यूट्यूब पर सिर्फ 2 बार देखा, अब बार-बार देखना, मेरे हाथ में ही नहीं है।' लॉकडाउन में भगवद गीता को समझने का मौका मिला 'मैंने जब बचपन में भगवद गीता का सार पढ़ा था तो मुझे बहुत ज्यादा समझ में नहीं आया था। अब जब मेरे चाइल्डवुड फ्रेंड राहुल प्रभु और श्वेता माता ने आबू-धाबी में भगवद गीता की मदद से सामाजिक सेवा कर रहे हैं, तब मैं फिर से भगवद गीता से जुड़ी और अब तक मेरी ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। खास तौर पर लॉकडाउन के दौरान मैंने सही ढंग से अपनी क्लासेस की हैं। लॉकडाउन से पहले शूटिंग की वजह से टाइम नहीं दे पाती थीं, लॉकडाउन में बहुत समय मिला गीता पढ़ने और समझने का।' भगवद पढ़ते-पढ़ते बहुत धार्मिक हो गई 'गीता पढ़ते हुए मैं बहुत ज्यादा धार्मिक भी हो गई हूं। मेरा तो यह मानना है कि भगवद गीता सिर्फ धार्मिक किताब नहीं, बल्कि यह तो जीवन का सार है, इसलिए इस महान किताब को तो स्कूल के पाठ्यक्रम में ज़रूर से ज़रूर शामिल कर लेना चाहिए। गीता में जो जानकारी है, वह हर किसी के लिए बेसिक है। आपके दिमाग में कोई भी सवाल हो, उसका सही और सटीक जवाब भगवद गीता में मिल जाएगा। इसलिए स्कूल कैरिकुलम में गीता को होना ही चाहिए।' मौनी इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' के प्रमोशन में जुटी हैं। मौनी ने करण जौहर के प्रॉडक्शन में रिलीज़ के लिए तैयार हो रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3r76VYB
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages