Grammy की रेड कार्पेट तक पहुंचा किसान आंदोलन, लिली सिंह ने क‍िसानों के सपोर्ट में लगाया मास्‍क - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday 15 March 2021

Grammy की रेड कार्पेट तक पहुंचा किसान आंदोलन, लिली सिंह ने क‍िसानों के सपोर्ट में लगाया मास्‍क

पिछले काफी समय से भारत में किसान केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन () कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को इंटरनैशनल लेवल पर सपोर्ट मिलने लगा है। कई हॉलिवुड सिलेब्रिटीज के सपोर्ट के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड (The ) तक की आवाज पहुंच गई है। दरअसल ग्रैमी अवॉर्ड सेरिमनी ने में कनैडियन यूट्यूबर () पर जो मास्क पहने कर आई थीं उस पर किसान आंदोलन के समर्थन में लाइन लिखी हुई थी। लिली सिंह ने अपना यह फोटो सोशल मीडिया शेयर किया जिसके बाद यह वायरल हो गया। लिली सिंह के मास्क पर 'I stand with farmers' लिखा हुआ था। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे पता है कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की तस्वीरों को हमेशा सबसे ज्यादा कवरेज मिलती है, इसलिए ये लीजिए मीडिया। इसे दिखाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।' बता दें कि लिली सिंह भारतीय मूल की हैं और उनके पैरंट्स पंजाब में पैदा हुए थे। लिली सिंह को इंस्टाग्राम पर 90 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जबकि उनके यूट्यूब चैनल को 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है। इससे पहले दिसंबर में भी लिली ने टिकटॉक पर अपनी एक क्लिप शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भारत के किसानों के आंदोलन का सपोर्ट करने की अपील की थी। लिली सिंह से पहले पॉप स्टार रिहाना, ऐक्ट्रेस और इंफ्लुएसर अमांडा सर्नी, ग्रेटा थनबर्ग, WWE रेस्लर सुनील सिंह जैसे बहुत से इंटरनैशनल सिलेब्रिटी भारत के किसान आंदोलन का सपोर्ट कर चुके हैं। भारत में राजधानी दिल्ली के बॉडर्स पर किसान पिछले 100 से ज्यादा दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38FMPhU
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages