वीडियो: प्रियंका चोपड़ा ने लाइव वीडियो के बीच में मारी एंट्री, निक जोनस को किया Kiss और निकल गईं - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 12 March 2021

वीडियो: प्रियंका चोपड़ा ने लाइव वीडियो के बीच में मारी एंट्री, निक जोनस को किया Kiss और निकल गईं

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का Kiss वाला वीडियो इस वक्त सुर्खियों में छाया है। दरअसल लाइव वीडियो के दौरान निक और प्रियंका का यह क्यूट अंदाज़ नजर आया है, जो सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा में है। बता दें कि इस वक्त निक और प्रियंका सिंगर के नए ऐल्बम 'स्पेसमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो हाल ही में रिलीज़ हुआ है। अपने इसी ऐल्बम को लेकर निक जोनस लाइव चैट के जरिए फैन्स के साथ बातचीत कर रहे थे और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। वीडियो के बीच में अचानक निक के साथ कैमरे के सामने प्रियंका चोपड़ा भी आ जाती हैं। प्रियंका सामने आकर पहले तो फैन्स को हाथ हिलाकर सबसे हलो कहती नजर आती हैं और उसके बाद वह निक को किस करते हुए वहां से फौरन निकल जाती हैं। इसके बाद निक कहते नजर आते हैं कि उनके इस नए म्यूजिक एल्बम की प्रेरणा प्रियंका ही हैं। इतना ही नहीं वह आगे कहते नजर आ रहे हैं कि वह उनकी लाइफ में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं। दोनों का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। फैन्स कॉमेंट कर यह भी कह रहे हैं कि निक अपनी वाइफ के प्यार में पागल है, उनका रिऐक्शन देखो जब प्रियंका उन्हें किस करके जाती हैं, उसके बाद, मेरा ऑब्जर्वेशन कहता है कि वह कमजोर महसूस कर रहे थे। प्रियंका और निक की जोड़ी को लोगों ने शानदार बताया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3viC2UD
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages